{"_id":"60f04ffecaf1b02fb44ff4b1","slug":"four-killed-in-road-accident-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में बड़ा हादसा: खड़े टिप्पर से टकराई कार, एक ही गांव के चार युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होशियारपुर में बड़ा हादसा: खड़े टिप्पर से टकराई कार, एक ही गांव के चार युवकों की मौत
Thu, 15 Jul 2021 11:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:34 PM IST
सार
गांव में एक साथ चार शव पहुंचने से कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतकों की उम्र 27 से 28 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर में शेरगढ़ बाईपास के पास बुधवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के चार युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात शेरगढ़ बाईपास के पास मारुति कार में सवार होकर चार युवक बाहर घूमने जा रहे थे। जैसे ही वह शेरगढ़ बाईपास के पास पहुंचे, उनकी कार सड़क पर खड़े एक टिप्पर से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाले युवकों की उम्र करीब 27 से 28 साल थी।
विज्ञापन
चारों मृतकों की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान होशियारपुर के पुरहीरां गांव के पुष्प कुमार, विकास कुमार, नरिंदर कुमार और प्रकाश झा के तौर पर हुई है। पुलिस ने होशियारपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की खबर से इलाक में शोक की लहर है। पुलिस ने बोहन निवासी टिप्पर चालक सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।