फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four IAS and 34 PCS officers transferred in Punjab

Punjab News: चार IAS और 34 PCS अधिकारियों का तबादला, तीन आईपीएस व पीपीएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज

Fri, 02 Jun 2023 06:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jun 2023 06:41 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने विभाग के एक आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को एआईजी पीएपी जालंधर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह इस समय श्री मुक्तसर साहिब में एसएसपी के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
Four IAS and 34 PCS officers transferred in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों और 34 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस आदेश के तहत बदले गए आईएएस अधिकारियों में परमवीर सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर खन्ना, पल्लवी को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) बठिंडा, गौतम जैन को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) लुधियाना और टी. बेनिथ को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) मानसा लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) बरनाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन


पीसीएस अधिकारियों में गुरप्रीत सिंह थिंड को मुख्य प्रशासक पटियाला विकास प्राधिकरण लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) पटियाला का अतिरिक्त चार्ज, राहुल छाबा को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) होशियारपुर, सुभाष चंद्र को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) गुरदासपुर, दलविंदरजीत सिंह को एडिशनल सेक्रेटरी पंजाब राज्य कृषि विपणन बोर्ड लगाते हुए प्रशासक न्यू मंडी टाउनशिप पंजाब और निदेशक कोलोनाइजेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


दलजीत कौर को एडिशनल सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन और समन्वय, जगजीत सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पटियाला, अनीता दर्शी को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) मोगा, रुपिंदर पाल सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) लुधियाना, मनदीप कौर को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) बठिंडा, ईशा सिंघल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) रोपड़, निधि कुमुद बम्बा को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मोगा, हरजोत कौर को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फतेहगढ़ साहिब, लवजीत कलसी को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बठिंडा लगाते हुए एडिशनल मुख्य प्रशासक बठिंडा और एडिशनल मुख्य प्रशासक बठिंडा विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अमरजीत को एडिशनल मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, ज्योति बाला को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फरीदकोट, राजपाल सिंह को सचिव पंजाब स्टेट कमिशन फॉर एनआरआई लगाते हुए सचिव पंजाब जल नियामक व विकास प्राधिकरण, सुरिंदर सिंह एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मालेरकोटला लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) मालेरकोटला का अतिरिक्त चार्ज, अनुप्रिता जोहल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) पटियाला, नरिंदर सिंह-1 को एसडीएम तपा लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बरनाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

कनु थिंड को एसडीएम मुकेरियां, पूनम सिंह को कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन मोगा, अरविंद कुमार को एसडीएम दीनानगर, रणदीप सिंह को एसडीएम फतेहगढ़ चूढ़ियां, मनजीत कौर को एसडीएम जगरांव, मनजीत कौर को एसडीएम जगरावं, परमजीत सिंह-3 को एसडीएम खन्ना, सुरिंदर कौर को एसडीएम अमरगढ़, अमरिंद सिंह मल्ही को एसडीएम सरदूलगढ़, प्रोमिला शर्मा को एसडीएम नंगल, संजीव कुमार को एसडीएम खमाणो, परलीन कौर बराड़ को एसडीएम राजपुरा, हरकंवलजीत सिंह को एसडीएम बाघा पुराना, अश्वनी अरोड़ा को एसडीएम डेरा बाबा नानक, मनरीत राणा को एसडीएम बंगा, अनिल गुप्ता को एसडीएम भिक्खी लगाया गया है।

तीन आईपीएस व पीपीएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने विभाग के एक आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह जोकि इस समय श्री मुक्तसर साहिब में एसएसपी तैनात थे, को एआईजी पीएपी जालंधर का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इनके अलावा दो पीपीएस अधिकारियों में पठानकोट के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह को एआईजी (ऑपरेशन) पीएपी जालंधर और एसपी (इनवेस्टिगेशन) बरनाला रमनीश कुमार जोकि बरनाला में एसपी इनवेस्टिगेशन तैनात हैं, को सहायक कमांडेंट (डीजीआईआरबी) लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed