फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four dead in road accidents in Firozpur and Barnala of Punjab

फिरोजपुर में सड़क हादसों में दो की मौत, बरनाला में पेड़ से भिड़ी कार, फौजी समेत दो की गई जान

Mon, 07 Dec 2020 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Dec 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Four dead in road accidents in Firozpur and Barnala of Punjab
बरनाला में पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के फिरोजपुर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बरनाला में हुए एक अन्य हादसे में फौजी समेत दो की मौत हो गई। दोनों हादसों में चार लोग घायल हैं। फिरोजपुर में घनी धुंध के चलते सोमवार की सुबह फाजिल्का राजमार्ग और फिरोजपुर-जीरा रोड पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


वही दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सुबह गांव पीर बिलावर के पास चार वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि इसमें किसी की जान हानि नहीं हुई है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्यमार्ग स्थित गांव पीर खां शेख के पास धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई और ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को दबोच लिया है। मृतक की पहचान बिक्रम पुत्र राजकुमार निवासी कोठी राय साहब के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फिरोजपुर-जीरा राजमार्ग स्थित बस्ती काला सिंह के पास धुंध के चलते एक ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार हरजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन और दो बच्चे घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही थाना कुलगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

कार पेड़ से भिड़ी, फौजी समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल
बरनाला में नानकसर रोड पर रविवार की देर रात होंडा सिटी गाड़ी बेकाबू होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी का इंजन निकलकर 100 फीट की दूरी पर जा गिरा और कार सवार फौजी और उसके दोस्त की मौके पर मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

थाना सिटी-2 के एएसआई सुखविदंर सिंह ने बताया कि फौज से छुट्टी पर आया रविंदर कुमार (23) निवासी बरनाला रविवार रात करीब एक बजे अपने दोस्तों निर्मल सिंह (25)  निवासी बरनाला एवं राजविंदर सिंह (28) निवासी बरनाला के साथ नानकसर रोड पर जा रहा था। अचानक उनकी होंडा सिटी गाड़ी बेकाबू होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई। इससे कार के दो टुकडे़ हो गए और कार का इंजन निकलकर 100 फीट की दूरी पर जा गिरा। 

हादसे में रविंदर सिंह और निर्मल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सर्दी की पहली धुंध में दृश्यता रही शून्य
उधर, बठिंडा में सोमवार सुबह सर्दी की पहली धुंध पड़ी। जिस कारण सड़क पर दृश्यता शून्य रही और छोटे से लेकर बड़े वाहनों को लाइट जलाकर धीमी गति में चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में इसी तरह धुंध पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह के अनुसार सोमवार को न्यूनतम 10 एवं अधिकतम 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed