फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four boys kidnapped newly married lady and did ganrape with her at patiala of punjab

नवविवाहिता को देखकर डोल गई नियत और उठा ले गए 4 युवक, गैंगरेप किया

Wed, 15 Feb 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 15 Feb 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
four boys kidnapped newly married lady and did ganrape with her at patiala of punjab
gangrape
नवविवाहिता को देखकर चार युवकों की नियत डोल गई और उसे किडनेप करके ले गए। फिर नशीली चीज सुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। घटना पंजाब के पटियाला की है।
विज्ञापन


समाना में 20 साल की नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने लोकलाज के डर से मामला छिपाए रखा, लेकिन परिजनों ने सहयोग दिया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।
विज्ञापन


सिटी समाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता की शादी वारदात से करीब एक महीने पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर जाने समय अंजाम दी गई वारदात

four boys kidnapped newly married lady and did ganrape with her at patiala of punjab
gangrape
मामले के जांच अधिकारी सिटी समाना थाने से एएसआई सुरजन सिंह ने बताया कि 20 साल की पीड़ित युवती ने बयान दिया है कि 23 दिसंबर, 2016 को वह घर से पैदल मंदिर जा रही थी।

रास्ते में आरोपी मनदीप, विक्की, हैरी व एक अन्य युवक निवासी गांव राजला (समाना) एक कार में आए और उसे जबरदस्ती अपनी कार में किडनैप करके ले गए। उसे कोई नशीली चीज सुंघा कर बेहोश कर दिया और फिर किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया।

बाद में वह किसी तरह से अपने घर पहुंची। लोक लाज के डर से अब तक उसने अपने साथ हुई वारदात के बारे में किसी को बताया नहीं था। लेकिन मंगलवार को हिम्मत करके उसने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस के पास बयान दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed