फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four accused of head constable Darshan Singh murder arrested in Barnala

Barnala News: हेड कांस्टेबल की हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली, अस्पताल में दाखिल

Tue, 24 Oct 2023 04:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

बरनाला के 25 एकड़ एरिया में एक रेस्तरां में कबड्डी खिलाड़ियों और करिंदों में विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से भी कबड्डी खिलाड़ी उलझ पड़े। इस दौरान आरोपियों ने हेड कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Four accused of head constable Darshan Singh murder arrested in Barnala
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बरनाला में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरनाला के एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। चारों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह पम्मा ठिकरीवाल, जगराज सिंह राजा रायसर, गुरमीत सिंह चीमा, वजीर सिंह अमला सिंह के रूप में हुई है। इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया था। वहीं परमजीत सिंह पम्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


एसपी (गुप्तचर) रामनिश सिंह, डीएसपी सतबीर सिंह और डीएसपी गमदुर सिंह के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया था। इसके बाद धनौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाका वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने ऑल्टो कार चालक को रुकने का इशारा किया। मगर चालक ने कार को भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली चालक के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान परमजीत सिंह पम्मा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपियों से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस, एक कार और एक बाइक मिली है। गोली परमजीत सिंह के दाएं पैर में लगी है। उसे बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन

ये है मामला

बरनाला के 25 एकड़ एरिया में एक रेस्तरां में कबड्डी खिलाड़ियों और करिंदों में विवाद हो गया था। रेस्तरां मालिक ने फोन कर पुलिस बुलाई थी। पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ियों को गाड़ी में बैठने को कहा तो उनसे तकरार हो गई। आरोपियों ने हवलदार दर्शन सिंह को पीट-पीटकर गंभीर रूप में जख्मी कर दिया। उन्हें बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के चश्मदीद के अनुसार आरोपी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला सुलझाने की कोशिश की। इसी बीच झगड़ा करने वाला व्यक्ति पुलिसकर्मियों से उलझा था। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब पी रहे थे और पैसे को लेकर रेस्तरां के मालिक से विवाद ने झगड़े का रूप धारण कर लिया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed