फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fortuner collided with truck three people dies accident on Chandigarh-Zirakpur highway

Mohali: 150 की रफ्तार, फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की मौत; ट्रक से टकराकर चकनाचूर

Thu, 29 Jan 2026 07:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

Accident: चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे पर वीरवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक के साथ फॉर्च्यूनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Fortuner collided with truck three people dies accident on Chandigarh-Zirakpur highway
क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के जीरकपुर में बड़ा हादसा हुआ है। चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे पर फॉर्च्यूनर की खड़े ट्राले के साथ टकरा गई। इस भीषण टक्कर में फॉर्च्यूनर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक जाम होने से कई वाहन वहां फंस गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाईवे की साइड में ट्रक (ट्राला) खड़ा था। ट्रक सरिये से लदा हुआ था। तभी पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर की ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़े गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन की मौत बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अमरीक सिंह (68), बलबीर सिंह (70), हरजीत (35) के तौर पर हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाए गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस हादसे में फॉर्च्यूनर की चपेट में एक ऑटो भी आया है। ऑटो चालक घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। फॉर्च्यूनर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। उसमें फंसे मृतकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 



एक महिला भी घायल हुई है, जिसे डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया है, उसकी हालत भी काफी गंभीर है। फॉर्च्यूनर की छत काटकर शव बाहर निकाले गए हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के जवानों ने लोगों की मदद से फॉर्च्यूनर से शव बाहर निकाले और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed