Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young woman injured in bike collision passes away; brother in critical condition

Amroha News: बाइक की टक्कर में घायल युवती ने तोड़ा दम, भाई की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Young woman injured in bike collision passes away; brother in critical condition
जोया। कुंदरकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल हुई रुखसार (27) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल उसके भाई का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


डिडौली गांव निवासी मजाहिर हुसैन के परिवार में पत्नी रहीसा, चार बेटियां और तीन बेटे हैं। उनकी पांचवें नंबर की बेटी रुखसार शुक्रवार दोपहर अपने भाई सुहैल के साथ बाइक से कुंदरकी स्थित बुआ के घर से लौट रही थी। रास्ते में कुंदरकी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सुहैल को मुरादाबाद के कुमार नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जबकि रुखसार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शनिवार रात उपचार के दौरान रुखसार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रविवार को परिजन शव गांव लेकर पहुंचे। इसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के रुखसार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। हादसे में घायल सुहैल का अभी उपचार चल रहा है। परिवार के लोग उसकी सलामती की दुआ कर रह हैं। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसा संभल जनपद में हुआ था अगर परिजन कार्रवाई करेंगे तो वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed