फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Sarpanch shot dead in Bahadurgarh

बहादुरगढ़ः घर के बाहर पूर्व सरपंच पर बेखौफ बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौके पर हुई मौत

Thu, 28 Mar 2019 07:30 PM IST
ajay kumar शैलेश तिवारी, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
शैलेश तिवारी, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch shot dead in Bahadurgarh
पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गांव मेहंदीपुर डाबोदा के पूर्व सरपंच की शाम को घर के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने 12 से अधिक फायर किए। पुलिस को मौके से एक कारतूस व 12 गोलियों के खोल मिले हैं। सतबीर को चार गोलियां लगी हैं। दो गोली सीने पर, एक कनपटी व एक गोली माथे से आर-पार हो गई है।

विज्ञापन


पूर्व सरपंच की हत्या किन कारणों के चलते की गई, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सीआईए व सदर थाने की तीन टीमों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक बदमाशों में से एक ने जाते-2 कहा कि मैं सोनू पहलवान पाटौदा हूं जो तुम्हें करना है वो कर लेना। हमें किसी की परवाह नहीं। 

विज्ञापन

गांव मेहंदीपुर डाबोदा का सरपंच सतबीर उर्फ सत्तू गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपने घर के बाहर बैठा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां आए। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था और पीछे बैठे दोनों युवकों के हाथों में पिस्तौल थी। उन्होंने बाइक से उतरकर सतबीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई और वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। 

परिजन सतबीर को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही एसएसपी झज्जर अशोक कुमार, डीएसपी बादली अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी आनंद कुमार व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक सतबीर (52) दो बेटों का पिता था। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पूर्व सरपंच की हत्या से गांव में तनाव की स्थिति रही।

बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात को सुलझाने के लिए सदर थाना व तीनों सीआईए की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझाई जाएगी। -अशोक कुमार,एसएसपी, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed