फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab University girl student receives misdeed threat

Chandigarh: पीयू की पूर्व छात्रा को दुष्कर्म की धमकी, फोन पर धमकाया... भाजपा और आरएसएस का नाम लिया

Thu, 20 Nov 2025 09:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Nov 2025 09:35 PM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ की पूर्व छात्रा को दुष्कर्म की धमकी मिली है। आरोपी ने फोन कर पीड़िता को धमकाया है। आरोपी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोलती है, यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Former Punjab University girl student receives misdeed threat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) बचाओ मोर्चा को लेकर बयान देने पर पीयू की पूर्व छात्रा एडवोकेट अमन को दुष्कर्म की धमकी मिली है। मोर्चा ने एडवोकेट अमन (एएफडीआर) को मिली धमकियों की कड़ी निंदा की है। मोर्चा ने कहा कि यह चिंताजनक है कि अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। जबकि वह एक दिन पहले चंडीगढ़ एसएसपी को शिकायत दे चुकी है। अमन पीयू की पुरानी एक्टिव छात्रा है। अभी वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स में काम कर रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि कि उन्हें भारत के नंबर से कॉल आया है। अज्ञात ने कहा कि भाजपा व आरएसएस के खिलाफ बोलती है, यह ठीक नहीं है। उसके बाद अज्ञात आरोपी ने गलत भाषा का प्रयोग किया और रेप की धमकी दी। जब पीड़िता ने आरोपी की पहचान पूछी तो बताने से मना कर दिया। उन्हें अभद्र भाषा में वॉयस नोट भी भेजा गया।
विज्ञापन


इसको लेकर उन्होंने बार एसोसिएशन से बातचीत की। बार के प्रधान सरतेज सिंह नरूला ने मामले की गंभीरता पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी को फोन किया। उसके बाद बुधवार को मीटिंग कर शिकायत भी दी गई। उन्होंने शिकायत सेक्टर 3 थाना के एसएचओ को मार्क कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन ने कहा कि मैंने आज तक अपने बयानों में लॉजिकल बात की है। सामने वालों के पास जवाब नहीं है, इसलिए वह धमकियों पर उतर आए हैं। क्योंकि इनमें सामने आने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के अधिकारों के लिए ओपन बात कर रही है। अपने किसी भी व्यक्तिगत कार्य के लिए उन्होंने बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें दलील से ही जवाब दिया जाना चाहिए। लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग खुद दुष्कर्म करते हैं इसलिए इसकी प्रकार की धमकियां देते हैं। उन्हें यही सिखाया गया है। उन्होंने कहा कि वह समाज की भलाई के लिए हमेशा कार्य करती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed