फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former husband, rape case

पूर्व पति के साथ्ा रहती थी, दर्ज कराया दुराचार का केस

Tue, 07 Jan 2014 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला Updated Tue, 07 Jan 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
former husband, rape case
तलाक के बावजूद अपने पूर्व पति के साथ रहने वाली महिला ने पूर्व पति के खिलाफ दुराचार और धमकी देने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के फतेहगढ़ निवासी एक महिला ने बताया कि वर्ष 2008 में उसकी शादी सेक्टर-15 निवासी युवक से हुई थी।

शादी के बाद से ही अनबन रहने लगी और आखिरकार मई 2013 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी, जबकि युवक ने दूसरी शादी कर ली।

पिछले दिनों उसके पूर्व पति ने उसे पंचकूला बुलाया और यहीं रहने के लिए कहा। वह उसके कहने पर आ गई और सेक्टर-15 में रहने लगी।

इसके बाद उसने जबरदस्ती की और उसका सामान भी घर से बाहर फेंक दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर ज्यादा शोर मचाया तो जान से मार देगा।

इस शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी के आईपीसी की धारा 376 (रेप) व 506 (जान से मारने की धमकी) देने का मामला दर्ज कर रविवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

सोमवार को कोर्ट से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed