{"_id":"579cb93d4f1c1bab0b21e082","slug":"former-education-minister-s-servant-suicide-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शिक्षामंत्री के नौकर ने आत्महत्या की, तीन साल से कर रहा था काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व शिक्षामंत्री के नौकर ने आत्महत्या की, तीन साल से कर रहा था काम
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
Updated Sat, 30 Jul 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व शिक्षा मंत्री हरनाम दास जौहर के घर शनिवार सुबह उनके घरेलू नौकर भगत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के सभी सदस्य चेन्नई गए हुए हैं। घटना का पता उस समय चला जब दूसरा नौकर उसको बुलाने के लिए आया। शव लटकता देख उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना मॉडल टाऊन में तैनात एएसआई रविंदर सिंह ने कहा कि भगत सिंह मूल रुप से नेपाल का रहने वाला था। वह पूर्व मंत्री हरनाम दास जौहर के घर तीन साल से काम कर रहा था। नेपाल में उसके परिवार में कोई विवाद चल रहा था, जिसे लेकर वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पूर्व मंत्री का पूरा परिवार पिछले दिनों चेन्नई किसी काम से गए थे।
घर में भगत सिंह के अलावा दो नौकर और थे। शनिवार सुबह तीनों बातें कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अन्य नौकर काम करने के लिए चले गए तो भगत सिंह ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब कुछ समय बाद दूसरे नौकर उसे बुलाने के लिए आए तो शव लटकता देखा। एएसआई रविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने भगत सिंह के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी है।