फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For divorce, ludhiana man lets three friends rape wife

पति ने तीन दोस्तों को सौंप दी बीवी और देखता रहा तमाशा, कसूर सिर्फ इतना था

Sun, 26 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 26 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
For divorce, ludhiana man lets three friends rape wife
रेप - फोटो : SELF
जिस शख्स ने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया, उसी ने बीवी को तीन दोस्तों को सौंप दिया और तमाशा देखता रहा। उसका कसूर जानना चाहेंगे क्या था। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


पत्नी का कसूर इतनी था कि वह उसे तलाक नहीं दे रही थी। इसलिए दबाव बनाने के लिए पति ने तीन दोस्तों से उसका गैंगरेप करा दिया। वारदात तब अंजाम दी गई, जब वह घर पर अकेली थी। आरोपी पति अपने दोस्तों को लेकर आया और पत्नी के कमरे में भेज दिया।
विज्ञापन


साथ ही बाहर से कुंडी लगाकर खुद कमरे के दरवाजे पर ही बैठ गया। 5 महीने पहले 6 जून 2017 को हुए इस कांड की शिकायत तो उसी दिन दर्ज करा दी गई थी, लेकिन पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप (376डी) और आपराधिक षड्यंत्र (120बी) का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

For divorce, ludhiana man lets three friends rape wife
रेप - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि महिला ने बताया कि वह गांव लादियां की हैदर कालोनी की रहने वाली है। 3 साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसका निकाह इलाके के ही युवक इजहार के साथ हुआ था। दोनों का यह दूसरा निकाह था।

पहले शौहर से पीड़िता को एक बेटा है, जो उसी के साथ ही रहता है। पीड़िता का आरोप है कि पति इजहार बच्चे नहीं चाहता था और इसलिए उसने 8 बार उसका गर्भपात करवाया। इस बीच पति ने तलाक का दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन महिन ने तलाक से मना कर दिया।

फिर उसने तलाक लेने के लिए यह घिनौना रास्ता अपनाया। महिला ने बताया कि पुलिस ने भी उसे सहयोग नहीं किया, बल्कि वे उस पर समझौता करने का दबाव बनाते रहे। दुखी होकर उसने 17 जून को पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed