फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for 'Dirty Politics' case against Mallika Sherawat

मल्लिका शेरावत को लेकर कोर्ट का नया फरमान

Thu, 14 Aug 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Aug 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
for 'Dirty Politics' case against Mallika Sherawat

‘डर्टी पॉलिटिक्स’ फिल्म में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत द्वारा तिरंगा छपी ड्रेस पहनकर राष्ट्रीय ध्वज और गाड़ी पर अशोक चक्र का अपमान करने की दायर याचिका पर मंगलवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पामलप्रीत ग्रेवाल की अदालत में सुनवाई हुई।

विज्ञापन


मामले में फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकड़िया की ओर से जवाब दायर न किए जाने पर अदालत ने उन्हें एक्स पार्टी घोषित कर दिया। अब मामले में एक्स पार्टी हुए दोनों अपना पक्ष नहीं रख सकेंगे।

विज्ञापन

अगली सुनवाई 16 सितंबर को

for 'Dirty Politics' case against Mallika Sherawat

वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट ने कोर्ट में जवाब दायर किया है। जवाब में उन्होंने कहा कि डर्टी पॉलिटिक्स फिल्म की ओर से अभी तक किसी ने सर्टिफिकेट नहीं मांगा है। अगर फिल्म में तिरंगे का अपमान होता पाया गया तो सीन को कटवा दिया जाएगा।

अदालत मामले में फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकड़िया को जवाब दायर करने के लिए 12 जून, 13 जून, दो जुलाई और चार अगस्त को नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

मामले में फिल्म के पोस्टर शहर में न लगाने के लिए प्रशासन और एसएसपी से भी जवाब मांगा गया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को तय की है।

राष्ट्रीय धवज और अशोक चक्र का अपमान

for 'Dirty Politics' case against Mallika Sherawat

बता दें कि सेक्टर-22 निवासी समाज सेविका सोनिया मट्टू ने तीन जून को दायर यचिका में कहा कि जोधपुर की भंवरी देवी हत्याकांड पर बनाई गई ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ फिल्म में मल्लिका शेरावत ने तिरंगे वाली ड्रेस पहनी है।

इसके अलावा पोस्टर में मल्लिका जिस गाड़ी पर बैठी है, उसके आगे अशोक चक्र लगा है। यह राष्ट्रीय धवज और अशोक चक्र का अपमान है। उन्होंने याचिका में प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी से मांग की थी कि इस फिल्म के पोस्टर शहर में लगाने पर रोक लगाई जाए।

गौरतलब है कि 30 मई को भी मोहाली के एक वकील ने जिला अदालत में फिल्म पर रोक लगाने और आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed