फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flat_forgury_mediaters

फ्लैट खरीदने जा रहे हैं तो ऐसे बचौलियों से बचकर रहें

Wed, 27 Nov 2013 01:51 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 27 Nov 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
flat_forgury_mediaters
सेक्टर-20 में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक महिला से 15 लाख रुपये ठग लिए गए। हिसार के सेक्टर-15ए निवासी महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि बिचौलिये के जरिए बिल्डर को फ्लैट की पेमेंट दी गई थी, लेकिन उसने बिल्डर को 15 लाख रुपये कम दिए और जब महिला पैसे मांगने लगी तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


हिसार निवासी किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सेक्टर-20 में एक सोसाइटी में फ्लैट खरीदा था। इसके लिए उसने कुछ बिचौलियों की मदद ली थी, जिन्हें वह जानती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी हाल ही में जब उसने अपने परिवार सहित यहां आकर फ्लैट की क्लीयरेंस लेनी चाही तो पता चला कि उसका 15 लाख से ज्यादा का बकाया है। यह राशि बिल्डर को नहीं मिली।

उन्होंने सेक्टर-20 निवासी राधेश्याम, श्यामलाल, कुलदीप नैन और जगदीश भाटिया से इस बाबत बातचीत की, क्योंकि उनके मार्फत ही उन्होंने फ्लैट खरीदा था। उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।  


इधर, जमीन के लिए धोखाधड़ी
पिंजौर के गांव घाटीवाला के रहने वाले वेदप्रकाश की शिकायत पर कालका थाने में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि इन लोगों ने जमीन के झूठे दस्तावेजों के जरिये जमीन को अपने नाम कराना चाहा। पुलिस ने तीनों आरोपियों सरोज बाला, सतीश कुमार, प्रेमचंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed