{"_id":"5b9913fa867a557ea65a4d3a","slug":"five-people-killed-in-road-accidents-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत की खबर है। वहीं हादसे में चार अन्य घायल भी हुए हैं। पहली घटना पटियाला की है। यहां, दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पहले केस में नरंजन सिंह निवासी सवाजपुर हाल निवासी सराभा नगर भादसों रोड पटियाला ने पसियाना थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका बेटा हरमनजीत सिंह (27) अपने दोस्त मनजीत सिंह (32) के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव भानरा के नजदीक से जा रहा था। इसी बीच कार के आगे जा रहे टिप्पर के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दी। जिससे हरमनजीत सिंह की कार की टिप्पर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टिप्पर के नीचे ही घुस गई।
जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पसियाना से मामले के जांच अधिकारी एएसआई चमन लाल ने बताया कि हरमनजीत सिंह जेसीबी मशीनें किराये पर देता था, जबकि उसका दोस्त मनजीत सिंह टेलरिंग का काम करता था। वारदात के बाद टिप्पर मौके पर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरे केस में रणधीर सिंह निवासी महाराजा एनक्लेव सूलर रोड पटियाला ने सदर थाना पुलिस पास बयान दिया है कि उसका भांजा मनदीप सिंह (20) स्कूटरी पर सवार होकर गांव दौनकलां पास मेन रोड पर जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार जीप के चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए स्कूटरी में टक्कर मार दी। इस हादसे में मनदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने जीप के आरोपी चालक को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, युवक की मौत, दो घायल
मृतक सचिन
पठानकोट में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक की स्कूटी नेशनल हाईवे पर मलिकपुर में खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। देर रात को पार्टी से लौट रहे तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे, ऊपर से एक स्कूटी पर तीनों सवार थे। हादसे का कारण बना नेशनल हाइवे के किनारे खड़ा ट्रक जिससे टकराकर युवक के सिर पर चोट आई और उसकी मौत हुई।
दोनों घायलों का पठानकोट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसआई तरसेम कुमार ने बताया कि तीनों युवक जन्मदिन की पार्टी करके लौट रहे थे कि देर रात को उनकी मलिकपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें सचिन कुमार निवासी सुजानपुर की मौत हो गई। जबकि रोहित जसरोटिया निवासी सुजानपुर व दीपक मन्हास निवासी ठंडी खुई घायल हो गए। रोहित की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
वहीं एक अन्य हादसा भी पठानकोट-जम्मू नेश्नल हाइवे पर पुल नंबर पांच के पास हुआ। मंगलवार देर शाम स्कूटी सवार गड्ढे के कारण गिर गया और सिर पर गहरी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा उसे एंबुलेंस में पठानकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत में उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। पठानकोट के एक निजी अस्पताल में सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।
एएसआई सतिंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक राजीव कुमार निवासी गांव इस्लामपुर सुजानपुर में नाई की दुकान करता था। वह किसी काम से पुल नंबर चार से पांच की तरफ स्कूटी पर आ रहा था, राजीव ने हेलमेट नहीं पहना था, गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट आई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक राजीव एक महीने पहले ही पिता बना था।

सड़क दुर्घटना में दो की मौत
demo pic
फिरोजपुर में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। थाना मल्लांवाला व लक्खोके बहराम पुलिस ने बुधवार को वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। तरलोचन सिंह वासी गांव करी कलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव कली कलां के पास मंगलवार को रात आठ बजे किसी अज्ञात वाहन ने एक पैंतीस वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जख्मी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उक्त मामले की जांच-पड़ताल एएसआई हरमीत चंद कर रहे हैं। हरमीत चंद ने बताया कि थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना, सुरजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह वासी कुतबद्दीन वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव में ही एक वाहन चालक ने बाइक सवार लखविंदर सिंह (22) पुत्र प्यारा सिंह वासी वार्ड-16, जलालाबाद को टक्कर मार दी।
इस हादसे में लखविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने वाहन चालक जसकरन सिंह वासी कामल वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। इस मामले की जांच एएसआई अंग्रेज सिंह कर रहे हैं।