फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With minor Girl in Firozpur of Punjab

Firozpur News: नाबालिग को ब्लैकमेल कर व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 28 Jun 2023 04:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 04:26 PM IST
सार

परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दी और बेटी को ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Misdeed With minor Girl in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक व्यक्ति ने 14 साल की नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। थाना ममदोट पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि रात को जल्दी रोटी खाकर पूरा परिवार सो गया था। रात तीन बजे देखा कि बिस्तर पर उनकी बेटी नहीं थी। जब जगह तलाश करने पर पता चला कि उसे आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ बब्बर अपनी बाइक पर बैठाकर कही ले गया। जब बेटी घर लौटी तो उसने बताया कि कुलदीप उसे कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है और आज उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और वहां पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दी और बेटी को ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed