बठिंडा में वारदात: टेलर का काम करने वाले दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा में रामा मंडी की सुपर मार्केट में टेलर का काम करने वाले दो सगे भाइयों पर उनके पड़ोस में मनियारी का दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई हरप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज बठिंडा के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों दुकानदारों के बीच पिछले लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन मंगलवार को पानी के कैंपर को लेकर दोनों दुकानदारों में झगड़ा हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद तैश में आए मनियारी की दुकान चलाने वाले सतीश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी दुकान से पिस्तौल निकाली और टेलर का काम करने वाले दोनों भाई गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर डीएसपी तलवंडी साबो और थाना रामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, रामा मंडी की सुपर मार्केट में गुरप्रीत निवासी गांव सेखूं जोकि अपने भाई हरप्रीत सिंह के साथ गुरप्रीत टेलर के नाम पर दुकान चलाता था।
गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह के पड़ोस में मनियारी की दुकान चलाने वाले सतीश कुमार के साथ पानी के कैंपर को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सतीश कुमार ने अपनी दुकान से पिस्तौल निकालकर टेलर गुरप्रीत सिंह और उसके भाई हरप्रीत सिंह पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में आसपास के दुकानदारों ने दोनों भाइयों को रामा मंडी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
डॉक्टरों ने टेलर गुरप्रीत को निवासी सेखूं को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई हरप्रीत की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल हरप्रीत सिंह का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है।
कहासुनी के बाद चलाई गोली
डीएसपी तलवंडी साबो जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि रामा मंडी की सुपर मार्केट में एक दुकानदार ने अपने पड़ोस में टेलर की दुकान चलाने वाले दो भाइयों पर फायरिंग कर दी है। इसमें गोली लगने से टेलर गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई है, जबकि उसका भाई हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक गुरप्रीत टेलर और आरोपी सतीश कुमार का कोई पुराना विवाद चल रहा है। दोनों में मंगलवार को फिर से तनातनी हो गई। इस बीच टेलर गुरप्रीत और उसके भाई हरप्रीत सिंह को गोली मार दी गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।