{"_id":"6dd33e802d12da324a7020af18300f37","slug":"firing-on-police-officers-was-gone-for-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारने गए पुलिस कर्मियों पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापा मारने गए पुलिस कर्मियों पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 05 Jul 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब पकड़ने जा रही पुलिस और आबकारी विभाग के शराब ठेकेदार के मुलाजिमों की टीम पर शराब तस्करों ने घात लगाकर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
इस हादसे में एक पुलिस मुलाजिम समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को मक्खू के एक निजी अस्पताल में भरती करवाया, वहां उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने टीम पर गोली चलाने वाले बाप-बेटे को काबू कर लिया। सूचना मिलते ही डीएसपी हरदेव सिंह बोपाराय घटनास्थल पर पहुंच गए। यह घटना गांव भूपेवाला में शनिवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे घटी।
पुलिस के मुताबिक आबकारी विभाग के शराब ठेकेदार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भूपेवाला से आगे खेतों में अवैध शराब तैयारी की जा रही है। टीम में तीन पुलिस मुलाजिम व तीन ठेकेदार के मुलाजिम गांव में छापामारी करने जा रहे थे। किसी ने शराब तस्करों को पुलिस के आने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
शराब तस्कर महिंदर सिंह वासी गांव भूपेवाला व उसका बेटा दोनों ही गांव भूपेवाला के खेतों में छिप गए। जैसे ही वहां से पुलिस और ठेेकेदार के मुलाजिम वाहन पर गुजरे बाप-बेटे ने बंदूक से गोलियां चला दीं। गोली लगने से पुलिस मुलाजिम छिंदरपाल सिंह (35) पुत्र काला सिंह वासी गांव नूरपुर हकीमा थाना धर्मकोट, जिला मोगा वाहन से गिर गया। बाप-बेटे ने जख्मी छिंदरपाल को बुरी तरह पीटा। छिंदरपाल की जांघ में एक गोली और 40 छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
ठेकेदार के मुलाजिम गुरविंदर सिंह (28) पुत्र हीरा सिंह वासी गांव थापा बोहरा, तहसील फिरोजपुर की टांग पर गोली लगी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई।
गांव में छिपे महिंदर सिंह और उसके बेटे को पकड़ कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात में महिंदर सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे भी फरीदकोट रेफर किया है।