{"_id":"91095913a7fab71fcbbb5aa297d68d29","slug":"firing-on-karan-jewellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण ज्वेलर्स में गोली चली, दुकानदार गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करण ज्वेलर्स में गोली चली, दुकानदार गंभीर
सुशील राज,राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Aug 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां सेक्टर 22 स्थित करण ज्वेलर्स में गोली चलने से दुकानदार घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सेक्टर 34 के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायल दुकानदार सोनू के बयान लेने की कोशिश कर रही है। एसएचओ दिलशेर सिंह चंदेल और डीएसपी आशीष कपूर मौके पर पहुंचे हैं।
पुलिस संभावना जता रही है कि हमला लूट की नीयत से किया गया है। दुकानदार सोनू के होश में आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि करण ज्वेलर्स में दुकानदार सोनू अकेला ही था। उसका हेल्पर चाय लेने गया था।
इतने में दुकान के अंदर से गोली चलने की आवाज आई, वह दुकानों से बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति काला बैग सहित दुकान से निकला और भाग गया। गोली का छरा लगने से सोनू घायल हो गया। सेक्टर 17 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन