{"_id":"57d66be04f1c1b942cd4742c","slug":"firing-on-haryana-chief-minister-house-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम आवास पर गोली चली, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम आवास पर गोली चली, हड़कंप
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : Dawn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सरकारी आवास पर सोमवार को अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। यह गोली सीएम के सुरक्षा कर्मी की सर्विस रिवाल्वर से चली। गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी ड्यूटी संभालने के बाद अपने-अपने हथियार जारी करवा रहे थे। इसी दौरान मालखाने में मौजूद हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर लेकर उसकी जांच की तो अचानक गोली चल गई। गोली फर्श से टकराकर पास खडे़ नरवाना निवासी हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह के पैर में जा लगी।
सीएम हाउस में गोली चलने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए घायल पुलिसकर्मी परमिंदर सिंह को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री के एसपी सिक्योरिटी ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।