बठिंडाः पहले लूटी कार फिर पिटाई का बदला लेने के लिए युवक को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगता भाईका में गुरुवार को एक युवक को मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई गईं। इससे गुरप्रीत सिंह निवासी भगता गंभीर घायल हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के साथी फरार होने में कामयाब हो गए।
थाना दयालपुरा पुलिस ने घायल गुरप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी रोमाणा अजीत सिंह, हरप्रीत सिंह निवासी केसर सिंह वाला जिला बठिंडा, अवतार सिंह निवासी रोडे जिला मोगा समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
थाना दयालपुरा के प्रभारी इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले गुरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरप्रीत सिंह के साथ मारपीट की थी। बदला लेने के लिए हरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले गांव कल्याण सुक्खा से एक स्विफ्ट कार को बुधवार रात को लूटा और सुबह गुरुवार को हरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरप्रीत से बदला लेने के लिए उसको मारने की नीयत से गोली चला दी।
गोली गुरप्रीत के गले पर लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घायल गुरप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या करने के प्रयास और असलह एक्ट के तहत केस दर्जकर दो आरोपियों मनप्रीत एवं हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से बरामद स्विफ्ट बुधवार रात को ही गांव कल्याण से लूटी गई थी।