फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Panchkula gang war in Delhi-NCR

Panchkula Gangwar: दिल्ली-एनसीआर की गैंगवार के कारण हुई पंचकूला में फायरिंग, गैंगस्टर अशोक का भाई है विक्की

Tue, 24 Dec 2024 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 09:11 AM IST
सार

पंचकूला के पिंजाैर में सोमवार सुबह जन्मदिन की पार्टी मनाने आए दो युवकों और एक युवती पर सल्तनत होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय तीनों पार्किंग एरिया में खड़ी स्काॅर्पियो में सवार थे। मरने वाले दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजा हैं। 

विज्ञापन
Firing in Panchkula gang war in Delhi-NCR
पंचकूला में फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के सल्तनत होटल-रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग दिल्ली एनसीआर में चल रही गैंगवार का नतीजा है। पंचकूला फायरिंग में मरने वाला विनीत उर्फ विक्की मंजीत महल गैंग के गैंगस्टर अशोक प्रधान का भाई है। अशोक मकोका के तहत जेल में बंद है। मंजीत महल अैर नजफगढ़ के गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फं नंदू के बीच गैंगवार चल रही है। इसी गैंगवार के तहत दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में कई लोगों की हत्या हो चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि विक्की की हत्या नंदू गैंग ने इसी गैंगवॉर के कारण कराई है। विक्की पर हत्या के दो मामलों समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। विक्की तीन साल से फरार चल रहा था, जिसके बाद चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने उसे अगस्त 2022 में गिरफ्तार कर दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर, चार कट्टे और चार कारतूस बरामद किए थे। इसके कुछ समय बाद विक्की जमानत पर बाहर आया था। वह नजफगढ़ के गांव मित्रायू का रहने वाला था।

विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाने हथियार सप्लाई का दर्ज है केस

विक्की पर 29 जुलाई, 2022 को सेक्टर 17 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था, जिस मामले में वह वांटेड था। उसने राकेश नामक व्यक्ति को गैरकानूनी हथियार बेचे थे। इसके बाद राकेश को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद विक्की को गिरफ्तार किया गया था।

मुखबरी के शक में दोस्त पर किया था हमला

विक्की को शक था कि उसके दोस्त ने पुलिस को उसकी मुखबरी की थी। जेल से बाहर आने के बाद विक्की ने दोस्त पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। पुलिस इस एंगल से भी इस मामले में जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सतविंदर भी सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस भी इस मामले को सुलझाने के लिए जुट गई है।

इन केसों में वांटेंड रह चुका विक्की

  • पंचकूला सेक्टर 20 के शोरुम में डकैती के प्रयास के दौरान दीपक की हत्या के मामले में विक्की फरार था। घटना में एक अन्य व्यक्ति मनोज को गोली लगी थी।
  • उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुलाकी की कांट्रैक्ट कीलिंग में भी वह फरार था। घटना में महावीर फौजी नामक को भी गोलियां लगी थीं। बाद में उसे अदालत ने बरी कर दिया था।
  • विक्की पुलिस को चकमा दे एक बार फरार हो गया था। इस दौरान उसकी जगुआर कार की टक्कर हो गई थी। इसके बाद वह कार और पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इतना इनाम था गैंगस्टर पर

पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में 16 अप्रैल, 2019 को डकैती, हत्या, आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य धाराओं एवं आर्म्स एक्ट मे दर्ज होने पर विनीत उर्फ विक्की का सुराग देने वाले के लिए 25 हजार रुपये की ईनाम राशि देने की घोषणा भी की गई थी। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस ने 22 अप्रैल, 2019 में हत्या, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज केस में फरार विनीत उर्फ विक्की पर 5 हजार रुपये ईनाम रखा था। उस पर विजनौर के बदापुर थाने में केस दर्ज हुआ था।

मंजीत महल गैंग से जुड़े हैं विक्की के तार

विनीत उर्फ विक्की मंजीत महल गैंग से संबंध रखता था। यह गैंग एनसीआर में हत्या, डकैती और वसूली करने के लिए जाना जाता है। विनीत का बड़ा भाई अशोक भी गैंगस्टर है और मकोका के तहत जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, वसूली और आर्म्स एक्ट के 18 केस दर्ज हैं। मंजीत महल गैंग और दिल्ली के खूंखार गैंगस्टर नीरज बवाना के बीच भी गैंगवार कई सालों से चलती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed