फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in marriage in gymkhana club at panchkula

पंचकूलाः 'तमंचे पे डिस्को' नहीं चलाया तो बराती को गुस्सा आया, ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

Tue, 28 May 2019 11:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
firing in marriage in gymkhana club at panchkula
फाइल फोटो
पंचकूला में माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-1 स्थित जिमखाना क्लब सकेतड़ी में रविवार रात शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ। तमंचे पर डिस्को गाने को लेकर हुए विवाद में डीजे ऑपरेटर की ओर से गाना न चलाने पर एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इतना ही नहीं आरोपी ने डीजे ऑपरेटर को स्टेज से नीचे गिराकर मारपीट भी की। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
विज्ञापन


जैसे ही कंट्रोल रूम से फायरिंग का मैसेज फ्लैश हुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन फायर करने वाले आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग निकले। एमडीसी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादी समारोह को ही अटेंड करने आए थे। पीड़ित ललित ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-19डी चंडीगढ़ मकान नंबर-3172 का रहने वाला है। वह अपने साथी रॉकी के साथ एमडीसी सेक्टर-एक स्थित जिमखाना क्लब सकेतड़ी शादी समारोह में आया था, जो डीजे ऑपरेटर है।
विज्ञापन


वह स्टेज पर साथी रॉकी के साथ खड़ा था। ठीक दस बजे रॉकी ने डीजे को बंद कर दिया, लेकिन कुछ लोग आए और बोले उन्हें तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करना है। उसने टाइम ओवर होने की बात कही। इसी बात को लेकर उन्होंने स्टेज से उसे नीचे गिरा लिया और जमकर पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों की परवाह न करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। ललित ने बताया कि आरोपी जब फायरिंग कर रहे थे तो उसने मोबाइल से वीडियो बना ली, जिसे पुलिस अधिकारियों को दिखाया और उन्हें व्हाट्स एप भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में डीजे मालिक, आरोपी फरार

माता मनसा देवी थाना पुलिस ने फायरिंग के मामले में देर रात डीजे बजाने पर डीजे मालिक अमित निवासी डेरा साहिब गुरुद्वारा मनीमाजरा को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए शादी समारोह में वीडियो और फोटोग्राफी करने वालों को थाने बुलाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो देखने के बाद जैसे-जैसे आरोपियों की पहचान होगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने संगीन धाराओं में किया केस दर्ज
एमडीसी थाना प्रभारी विजय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया। वीडियो से जैसे-जैसे आरोपियों की पहचान होगी उन पर शिकंजा कसा जाएगा।

वहीं, उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के बाद डीजे संचालन के मामले में डीजे मालिक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि डीजे संचालक की ओर से परमिशन ली गई थी या नहीं। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 285, 323, 506, 34 व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed