फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in marriage celebration, child dead

शादी में मौसा ने चलाई गोली, 4 साल के भांजे को लगी

Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लांडरा(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, लांडरा(मोहाली) Updated Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage celebration, child dead

शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब दूल्हे की बारात रवाना हो रही थी। सभी शादी के खुशनुमा माहौल में झूम रहे थे। इस बीच दुराली के गुरुद्वारे के पास मासड़ की बंदूक से चली गोली से चार साल के भांजे की की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना लांडरां(मोहाली) के दुराली गांव में रविवार सुबह की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव मोहाली के सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बनूड़ निवासी इंद्रजीत सिंह अपने परिवार के साथ गांव दुराली में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे दलवीर सिंह पुत्र धर्मपाल की बारात लड़की के घर रवाना होने लगी तो सभी के चेहरों पर खुशी का मौहाल था। सभी लोग शादी के गीतों पर झूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखे और ढोल-नगाडे़ की आवाज के अलावा कुछ और सुनाई नहीं दे रहा था। इसी बीच सरजीत सिंह मोटेमाजरा निवासी ने 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और हवा में फायर करने लगा।

उसने एक फायर हवा में किया। जैसे ही उसने दूसरा फायर किया तो गोली सीधे साथ में खड़े उसके भांजे सुखप्रीत सिंह (4) निवासी वार्ड नंबर-1 हवेली बस्सी की छाती में लगी। गोली लगते ही खून से लथपथ बच्चा निढाल होकर नीचे जमीन पर गिर गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी फैल गई।

कुछ साल पहले ही वह सेना से रिटायर हुआ

firing in marriage celebration, child dead

लोग इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में इंद्रजीत परिजनों के साथ अपने बच्चे को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सरजीत सिंह एक्स सर्विसमैन है। कुछ साल पहले ही वह सेना से रिटायर हुआ है।

प्रशासन की लापरवाही आई सामने
जिले में नगर निगम और पंचायत चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। प्रशासन ने लोगों को सभी लाइसेंसी हथियार जमा करने के निर्देश दिए थे। आदेशों के बावजूद पुलिस हथियारों को जमा कराने में विफल रही है। अगर समय पर सरजीत की रिवाल्वर जमा हो जाती तो सुखप्रीत की जान बच सकती थी। यहां प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आ गई है। लोगों का कहना है कि अभी न जाने कितने हथियार हैं जो अभी तक जमा नहीं कराए गए हैं।

सोमवार को होगा पोस्टमार्टम

थाना सोहाना के एसएचओ सतवंत सिंह संधू ने घटना के बारे में बताया कि सरजीत सिंह के खिलाफ धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के वक्त शराब या किसी अन्य नशे में नहीं था। उन्होंने बताया कि बच्चे के  शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed