{"_id":"623083390c8d29044e0692cc","slug":"firing-in-basti-sheikh-of-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: बस्ती शेख में जेल से छूटने के बाद युवक ने की फायरिंग, एसीपी बोले-जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: बस्ती शेख में जेल से छूटने के बाद युवक ने की फायरिंग, एसीपी बोले-जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी
Tue, 15 Mar 2022 05:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Mar 2022 05:47 PM IST
सार
पुलिस ने सचिन के बयान पर अजय, रूप व दो अन्यों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक के बयान दर्ज करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में बस्ती शेख कोट बाजार डाकखाने के बाहर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद तैश में आए एक युवक अजय ने अपने तीन साथियों को साथ लेकर दूसरे युवक सचिन पर 3-4 राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि कोई गोली सचिन या आसपास मौजूद लोगों को नहीं लगी।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को मिली तो एसीपी वेस्ट वरियाम सिंह और थाना 5 प्रभारी गोविंद सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में सचिन उर्फ काका भंडारी ने बताया कि 4-5 साल पहले उसका अजय पाल सिंह निहंग से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने समझौता कर लिया और दोनों के बीच बोलचाल बंद था, क्योंकि कुछ माह पहले अजय ने उसके दोस्त का अपहरण किया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह जेल में था और हाल ही में पैरोल पर बाहर आया है। मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे जब वह घर के बाहर खड़ा था तो अजय आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसकी हाथापाई हुई और उसने आवाज देकर दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद अजय पाल वहां से चला गया और कुछ देर बाद अपने तीन साथियों समेत वापस आया।
विज्ञापन
अजय ने देखते ही देखते उस पर पिस्तौल से 3-4 फायर किए, उसने भागकर अपनी जान बचाई। सचिन ने बताया कि अजय नशे का आदी है और जब उसके साथ झगड़ा हुआ तब भी वह नशे में था। उसका एक साथी रूप को वह पहचानता है, बाकी दो को नहीं। पुलिस ने सचिन के बयान पर अजय, रूप व दो अन्यों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी वेस्ट बरियाम सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है, 3-4 फायर हुए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।