{"_id":"5717221b4f1c1b32668b49bb","slug":"firing-gun-shot-in-marriage-child-died-due-to-firing-in-marriage-crime-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में फायरिंग, गोली बच्ची को लगी, PGI में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में फायरिंग, गोली बच्ची को लगी, PGI में दम तोड़ा
गुरदीप सिंह सोढ़ी/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में गोली लगने से मरी बच्ची का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के यमुनानगर में शादी समारोह में फायरिंग की गई। गोली बच्ची को लगी, जिसने आज पीजीआई में दम तोड़ दिया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के आशीर्वाद पैलेस में इनेलो नेता के बेटे की शादी थी। सभी लोग शादी की खुशी में नाच गा रहे थे कि अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई और सब शांत हो गए।
देखा तो बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। देखते ही देखते शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। आज सुबह इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है।