{"_id":"57c693514f1c1bc5162cb9c1","slug":"firing-firing-on-student-deeply-injured-student-bhiwani-firing-gunshot-by-student-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं के छात्र पर बाइक सवार युवकों ने दागीं 3 गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं के छात्र पर बाइक सवार युवकों ने दागीं 3 गोलियां, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी।
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
हमले में छात्र रुद्र को तीन गोलियां लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दरवाजा निवासी दसवीं कक्षा के एक छात्र पर बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने धड़ाधड़ चार फायर झोंक दिए।
हमले में छात्र रुद्र को तीन गोलियां लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायल छात्र भिवानी डीपीएस स्कूल का दसवीं कक्षा का छात्र है। प्राथमिक पुलिस जांच में शहर के समीपवर्ती गांव के पूर्व सरपंच के बेटा का नाम हमलवार के रूप में सामने आया है।
बताया जा रहा है कि पिता की लाइसेंसी गन से वारदात को अंजाम दिया गया है। सभी पहलुओं का ध्यान में रखते हुए सीआईए टीम व सिटी पुलिस ने आरोपियों की धरपक्कड़ के प्रयास शुरू कर दिए है। घायल छात्र रुद्र बाक्सिंग का उभरता खिलाड़ी बताया जा रहा है।
वहीं, दोनों हमलावरों में से एक डीपीएस स्कूल का पूर्व छात्र है और सही चाल-चलन न होने के कारण उसे स्कूल से निकाला जा चुका है। इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी भूदवे सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले के हर पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि हमलावर कौन थे और किस उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया गया।