{"_id":"5c78258dbdec224bc54ab4c4","slug":"firing-during-dj-in-marriage-14-year-old-child-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंगः डीजे पर डांस करते हुए चली गोली, 14 साल के बच्चे के सीने के आर-पार हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंगः डीजे पर डांस करते हुए चली गोली, 14 साल के बच्चे के सीने के आर-पार हुई
Fri, 01 Mar 2019 01:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुमित की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद के गांव दालमवाला में बुधवार देर शाम को शादी समारोह में बज रहे डीजे के दौरान हो रहे डांस को देखने गए 14 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने को छलनी करती हुई आर-पार निकल गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली चलाने वाला कौन है।
विज्ञापन
फौज में नौकरी करने वाले जसबीर की बुधवार को शादी थी। जिसमें उसके दोस्त भी आए हुए थे। शाम को जसबीर के घर के बाहर डीजे की धुन पर उसके दोस्त नाच रहे थे। पड़ोस में रहने वाले धर्मबीर का 14 वर्षीय बेटा सुमित भी डांस देखने के लिए आया हुआ था। डीजे बजते समय किसी ने हवाई फायर किया। जब वह दूसरा फायर करने के लिए गन को लोड कर रहा था तो अचानक गोली चल गई।
विज्ञापन
गोली सामने खड़े 14 वर्षीय सुमित के सीने में लगी और आरपार निकल गई। गोली लगने पर सुमित वहीं गिर पड़ा। लोग उसे उठाकर नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुमित के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन