फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing due to land dispute in amritsar, army man dead

जमीनी विवाद में गोलीबारी, फौजी की मौत, बेटा गंभीर

Wed, 27 Jan 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 27 Jan 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
firing due to land dispute in amritsar, army man dead

पंजाब के अमृतसर में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें फौजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव कंधोवाली में हुई यह घटना दो एकड़ जमीन के लिए अंजाम दी गई।

विज्ञापन


मृतक का नाम हरजीत सिंह (55) बताया जा रहा है, वहीं उसके बेटे परमजीत सिंह (20) का गुरु नानक देव अस्पताल से हरतेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर एसएसपी देहाती जसदीप सिंह सैणी, डीएसपी तिलकराज, थाना प्रभारी झंडेर शाम लाल, एसआई चन्नन सिंह घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक के भाई गुरजीत सिंह के बयानपर थाना झंडेर पुलिस ने दलजीत सिंह व उसके बेटे कुलविंदर सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। थाना झंडेर के एसआई व केस के जांच अधिकारी चन्नन सिंह ने बताया कि गांव कंधोवाली में दो एकड़ जमीन को लेकर हरजीत सिंह व दलजीत सिंह की आपस में पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर हर दूसरे-तीसरे दिन आपस में झगड़ा होता रहता था। इस संबंध में दोनो तरफ से उनके पास कई बार लिखित शिकायत आई थी। दोनों में राजीनामा करवाकर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन सुबह गांव कंधोवाली की रोड पर हरजीत सिंह, परमजीत सिंह पैदल जा रहे थे तो दूसरी तरफ से आ रहे दलजीत सिंह व उसका बेटा कुलविंद्र सिंह ने उनपर 12 बोर की पिस्तोल व 32 बोर की दुनाली से गोलिया दागनी शुरु कर दी।

हरजीत की दिमाग पर गोली लगाने से मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटे परमजीत सिंह के पेट पर गोली लगने से 108 नंबर एंबूलेंस की सहायता से परिजन उसे गुरु नानक देव अस्पताल लेकर आए, हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे हरतेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।   


मृतक फौज में सौलह साल रहा इंजीनियर रहा
मृतक हरजीत सिंह के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि हरजीत सिंह वर्ष 1983 से लेकर 1999 तक फौज में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। अब वह गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में कार्यरत था। गांव में किसी के साथ झगड़ा नहीं करता था केवल अपने काम से मतलब रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed