फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing by Miscreants at house of former sarpanch in Sultanpur Lodhi

Sultanpur Lodhi News: पूर्व सरपंच के घर में बदमाशों का तांडव, गोलियां बरसाईं, मां और बेटा जख्मी

Wed, 03 May 2023 05:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 May 2023 05:18 PM IST
सार

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गीता रानी को जालंधर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है।

विज्ञापन
Firing by Miscreants at house of former sarpanch in Sultanpur Lodhi
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला जिले के गांव भागोबुड्ढा में अज्ञात युवकों ने गांव के पूर्व सरपंच के घर में जबरन घुसकर फायरिंग की। इस फायरिंग में मां और बेटा गंभीर रूप में घायल हुए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव भागोबुड्ढा के पूर्व सरपंच के बेटे उडीक चंद ने बताया कि बुधवार सुबह उनके घर में चार बदमाश घुसे।

विज्ञापन


घर में घुसते ही उनकी माता गीता रानी से गाली-गलौज किया। मां घर में ही डेयरी चलाती हैं। जब उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर वह भागकर वहां पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली जांघ में लगी। शोर सुनकर गांव निवासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। 
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गीता रानी को जालंधर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। थाना कबीरपुर के एसएचओ लखविंदर सिंह टुरना ने बताया कि घटना की जांच चल रही है और घायलों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed