{"_id":"5dc957da8ebc3e5af6565f5a","slug":"firing-at-the-wedding-ceremony-in-abohar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहरः शादी समारोह में विवाद, गोली लगने से पूर्व सरपंच की मौत, 2 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अबोहरः शादी समारोह में विवाद, गोली लगने से पूर्व सरपंच की मौत, 2 घायल
Mon, 11 Nov 2019 06:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर के गांव खुईयां सरवर के मैरिज पैलेस में चल रहे शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े में गोली चलने से गांव हरीपुरा के पूर्व सरपंच की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खुईयां सरवर स्थित एके रिर्जोट में सोमवार को गांव हरीपुरा निवासी किसी व्यक्ति का शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान गांव हरीपुरा निवासी लोकेश गोदारा के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हो गया और झगड़े में हुई फायरिंग से पूर्व सरपंच महेंद्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश, नीरज पुत्र राम मूर्ति, भरत लाल पुत्र पृथ्वी बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पूर्व सरपंच की मौत हो गई। जबकि घायल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना खुईयां सरवर के प्रभारी परमजीत मामले की जांच कर रहे हैं। इधर गोली चलने से विवाह समारोह में भगदड़ मच गई और लोग पैलेस छोड़कर इधर-उधर भाग गए।
विज्ञापन