एके-47 की फायरिंग से दिवाली की आतिशबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात जब चारों ओर पटाखों का शोर था, उसी दौरान स्थानीय पुलिस लाइन के मालखाने से इंचार्ज हवलदार कुलविंदर सिंह एक एके-47 और एक 9 एमएम की पिस्तौल निकालकर अपने गांव ले गया। घटना पंजाब के मोगा की है।
वहां उसने शराब के नशे में एके-47 से करीब 75 गोलियां चलाकर ‘दिवाली की आतिशबाजी’ की। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी हवलदार के खिलाफ गबन और फायरिंग के मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। विभाग ने कुलविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है।
मानखाने से हथियार निकालने और फायरिंग करने का यह मामला दिवाली के अगले ही दिन अफसरों के सामने आ गया जब आरोपी हवलदार का बेटा अपने पिता द्वारा लाए गए दोनों हथियार लेकर जिला पुलिस लाइन के एएसआई रणजीत सिंह के पास पहुंच गया और उसने रात की घटना बयान कर दी।
लाइन अफसर ने मामले की सूचना आला अफसरों को दी, जिनके निर्देश पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर हवलदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
एक दिन के रिमांड पर आरोपी हवलदार
जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि आरोपी हवलदार को निलंबित कर दिया गया है। रविवार को कुलविंदर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
मामले की जांच कर रहे फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि जिला लाइन अफसर एएसआई रणजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कुलविंदर सिंह की रिहायश जिला पुलिस लाइन के सामने पड़ते मोहल्ले में है। वह दिवाली की रात मालखाने से सरकारी एके 47 राइफल और 9 एमएम का पिस्टल अपने गांव लल्लेे जिला फिरोजपुर ले गया और रात को शराब के नशे में ताबड़तोड़ फायरिंग की।
अगले दिन घटना के डर से आरोपी हवलदार का लड़का गांव के एक व्यक्ति के साथ दोनों हथियार लेकर जिला पुलिस लाइन में लाइन अफसर एएसआई रणजीत सिंह के पास पहुंचा था।