फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fireing at Birthday Party in chandigarh, Four Injured

किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार की बर्थडे पार्टी में भिड़े दो गुट, फायरिंग में चार घायल

Wed, 21 Nov 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Nov 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
fireing at Birthday Party in chandigarh, Four Injured
पार्टी में फायरिंग - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार की बर्थडे पार्टी पर दो गुट भिड़ गए।  इस दौरान गोली भी चली, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-29 मध्य मार्ग की है। यहां पर एससीओ नंबर-14 स्थित एफ बार एवं डिस्कोथेक में बीती सोमवार देर रात चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान रात करीब 12:05 बजे सहदेव सलारिया के दोस्तों के दो गुट किसी बात पर आपस में भिड़ गए। इसी बीच एक गुट के दो लोगों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


गोली चलने से पार्टी में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। गोली के छर्रे लगने से दूसरे गुट के लोगों समेत कुल चार मेहमान गंभीर रूप से घायल हो गए। पार्टी में आए लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अपने निजी वाहनों से ही जीएमसीएच-32 और पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित एलकेमिस्ट अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 हैरत की बात यह है कि पार्टी के आयोजकों समेत एफ बार प्रबंधन ने पुलिस को वारदात के तुरंत बाद मामले की सूचना तक नहीं दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि सभी उपचाराधीन हैं। आरोप है कि सभी आरोपी नशे में धुत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को रात करीब सवा एक बजे वारदात की सूचना दी गई। सेक्टर-26 थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच एफ बार एवं डिस्कोथेक प्रबंधन के नाइट मैनेजर और अन्य स्टाफ समेत घटनास्थल पर मिले लोगों से पूछताछ की। बारीकी से जांच करने समेत बार एवं डिस्कोथेक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने एलकेमिस्ट और जीएमसीएच-32 अस्पताल जाकर घायलों की हालत का जायजा भी लिया।

fireing at Birthday Party in chandigarh, Four Injured
सांकेतिक तस्वीर

 थाना-26 पुलिस ने घायल दीपक कुंडू से पूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकाने समेत आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। दीपक कुंडू ने आरोपी हमलावरों की पहचान चेतन मुंजाल, अर्जुन, रिंकू, रिम्मी और राजेश पासवान के रूप में बताई है। शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे। बताया कि रात करीब 12:05 बजे उनके दोस्त पंकज और आरोपी अर्जुन किसी बात पर आपस में झगड़ने लगे। तभी अचानक आरोपी अर्जुन, चेतन मुंजाल, रिंकू, रिम्मी और राजेश पासवान ने दीपक समेत योगेश्वर और जयदीप पर हमला कर दिया। 

दो खाली और एक जिंदा कारतूस बरामद 
पुलिस ने मौका-ए-वारदात से शराब की बोतल, खून के निशान समेत कई अन्य नमूने उठाए। पुलिस को मौका-ए-वारदात से दो खाली और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इससे माना जा रहा है कि हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की। 

रिंकू और चेतन मुंजाल ने की फायरिंग : दीपक कुंडू
घायल दीपक कुंडू ने रिंकू और चेतन मुंजाल पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पैंट की जेब से पिस्टल निकाली और योगेश्वर, जयदीप समेत उन्हें जान से मारने के मकसद से उन पर फायरिंग कर दी। जयदीप और योगश्वर गोली लगने से घायल हो गए और पंकज भी चोटिल हुआ। गोली चलाकर हमलावर एफ-बार से निकलकर अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। थाना पुलिस ने वारदात की विस्तृत रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को दी है। ईस्ट डिवीजन के पुलिसकर्मी फरार आरोपी हमलावरों की तलाश में जुटे हैं लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं लग सका। 
 

मेयर देवेश मोदगिल समेत कई पार्षद-नेता पहुंचे थे पार्टी में

fireing at Birthday Party in chandigarh, Four Injured
चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल

पार्टी में भाजपा व अकाली दल के पार्षद अनिल दुबे, हरदीप सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। मेयर देवेश मोदगिल भी पार्टी में पहुंचे थे। वारदात के बाद मेयर देवेश मोदगिल से बात की गई। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में शामिल हुआ जरूर था लेकिन बधाई देकर जल्द ही वहां से निकल आया था। मुझे वारदात की खबर मंगलवार सुबह पता लगी। पार्षद एवं अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि वह भी पार्टी में आमंत्रित होने के चलते रात 11 बजे वहां पहुंचे थे और रात करीब साढ़े 11 बजे वह वहां से निकल आए थे। उन्होंने बताया कि सहदेव सलारिया ने उन्हें पार्टी में रुकने को कहा भी लेकिन वह पार्टी से लौट आए। हरदीप सिंह ने भी वारदात का मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पता लगने की बात कही।

बड़ा सवाल, वीवीआईपी पार्टी में हथियार लेकर कैसे दाखिल हो गए आरोपी 
एफ बार में शहर की सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया के जन्मदिन को लेकर सोमवार रात वीवीआईपी पार्टी आयोजित की गई लेकिन यहां पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। सेक्टर-26 थाना पुलिस भी वहां मौजूद नहीं थी। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि वीवीआईपी पार्टी में आखिर मेहमान हथियार लेकर कैसे दाखिल हो गए और इस पार्टी की सूचना संबंधित थाना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। 

आरोपी चेतन मुंजाल पर पहले भी दर्ज है एफआईआर 
पुलिस जांच में सेक्टर-38 निवासी आरोपी चेतन मुंजाल पर पहले से सेक्टर-3 थाने में एक एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा पुलिस यह जानने के प्रयास में है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। पुलिस आरोपियों की असली पहचान पता लगाने के प्रयास में भी है क्योंकि जिन नामों को एफआईआर में अंकित किया गया है, उनमें से चंद आरोपियों के अलावा अन्यों की असल पहचान किन्हीं अन्य नामों से है। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपियों के बीच इससे पहले भी झगड़ा हो चुका है और उससे बढ़ी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। 


वारदात की सूचना के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। हमलावरों का मकसद क्या और किन कारणों को लेकर था, इसकी जांच की जा रही है। 
-पवन कुमार, डीएसपी क्राइम और ऑपरेशन एवं पीआरओ, यूटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed