{"_id":"b5940838e222fd3a58aad13f495bff0f","slug":"fire-on-car-and-accused-scorched-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को आग लगाने आए खुद भी झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार को आग लगाने आए खुद भी झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 May 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-4 में सोमवार रात दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। इस दौरान युवक खुद भी आग में चपेट में आ गए। सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग में जलने से घायल युवक को काबू कर लिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने कार मालिक के बयान पर चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके से तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इन्में हरभजन सिंह, इंद्रजीत कौर एवं सेविन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना फेज-4 स्थित मकान नंबर 960 में सोमवार रात दो बजे की है। कार के मालिक अमरजीत सिंह ने बताया कि वह मकान में फर्स्ट फ्लोर पर किराए पर रहते हैं।
घर के मालिक हरभजन सिंह अपनी केयर टेकर इंद्रजीत कौर के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। सात महीनों से उन्हें लगातार मकान खाली करने के लिए परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह के पास सन्नी शर्मा निवासी गांव झामपुर नाम का एक व्यक्ति बतौर ड्राइवर काम करता है।
विज्ञापन
वीरवार रात करीब दो बजे सन्नी साथी सेविन कुमार को साथ आया। इसी बीच सन्नी ने उनकी गाड़ी पर पेट्रोल डालना शुरू किया। इसी बीच सेविन ने लाइटर जला दिया। जिससे कार के साथ सन्नी एवं सेविन भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने के बाद उन्होंने बचाने के लिए शो मचाया।
इसी बीच वे मौके पर पहुंच गए। इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में झुलसे सन्नी (60 फीसदी) को काबू कर लिया गया। पुलिस ने सन्नी को पीजीआई में भर्ती कराया है।
थाना फेज-1 एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज चैक की गई है। दोनों आरोपियों को वैरीफाई कर लिया गया है।
अमरजीत सिंह के बयानों पर हरभजन सिंह, इंद्रजीत कौर, सन्नी शर्मा एवं सेविन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।