फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire on asi, chandigarh court, chandigarh police, court decision, chandigarh

एसआई पर गोली चलाने वाले को 3 साल कैद की सजा

Wed, 23 Mar 2016 08:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Mar 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
fire on asi, chandigarh court, chandigarh police, court decision, chandigarh
कोर्ट - फोटो : demo
पुलिस नाके को देख वहां से भागने पर पीछा करने वाले एसआई पर गोली चलाने वाले बुड़ैल निवासी ओजन शाह उर्फ मोंटी शाह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर चार हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने तत्कालीन एसआई (वर्तमान में इंस्पेक्टर) बलदेव सिंह पर गोली चलाई थी। हालांकि इस आपराधिक घटनाक्रम में किसी को गोली नहीं लगी थी।
विज्ञापन


मामला 3 जुलाई, 2015 का है। उस दिन सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बुड़ैल जेल के पीछे बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे कई आपराधिक मामलों में वांटेड मोंटी शाह वहां आया और पुलिस को देखते ही भागने लगा। इस पर एसआई ने उसका पीछा किया। उनके पीछे अन्य पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े। पुलिसवालों को पीछे देख मोंटी ने तत्कालीन एसआई बलदेव पर फायर कर दिए। इससे बलदेव बाल-बाल बचे। वहीं दूसरी फायरिंग के दौरान देसी कट्टा जाम हो गया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, पुलिसकर्मी पर ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए उस पर हमला करना व चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं माेंटी के खिलाफ यूटी पुलिस में चोरी, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश व आर्म्स एक्ट की धाराओं में कई केस दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर पंजाब और हरियाणा में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed