फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out at three places in Jalandhar on Diwali

जालंधर में तीन जगह लगी आग: लाखों का नुकसान, कहीं दुकानें तो कहीं घर का सामान हुआ खाक

Tue, 25 Oct 2022 04:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Oct 2022 04:27 PM IST
सार

लोग निगम प्रशासन को इस नुकसान का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंच जाती तो नुकसान ज्यादा नहीं होता। 

विज्ञापन
Fire broke out at three places in Jalandhar on Diwali
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली पर जालंधर में दो बड़ी दुकानों और एक घर में आग लगने से सब कुछ जल गया। दरअसल, वेतन न मिलने से हड़ताल पर चल रहे फायर ब्रिगेड कर्मी और ईंधन न होने से आग की सूचना मिलने के बाद भी दमकल की गाड़ियां एक घंटे देरी से पहुंची। तब तक दुकानों और घर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

विज्ञापन


अगर हड़ताली कर्मी आग पर काबू पाने से इन्कार कर देते तो स्थिति और भी बुरी हो सकती थी। आग की पहली घटना जालंधर के सबसे व्यस्त ज्योति चौक में हुई, जहां टेंट हाउस में आग लग गई। लपटों ने बगल के रेमंड शोरूम को भी चपेट में ले लिया। हड़ताल पर होने के बावजूद जैसे-तैसे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। टेंट हाउस के ऊपर से 11000 केवीए की हाईटेंशन तार भी गुजर रही थी। इसके बाद इलाका पार्षद शैरी चड्ढा मौके पहुंचे और एसडीओ को फोन किया लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। 
विज्ञापन


आग बढ़ती देख फायर कर्मचारियों ने जान जोखिम में डाल तारों के नीचे जाकर दहकते अंगारों पर पानी की बौछार की। आग बुझाने के बाद फायर कर्मियों ने कहा कि हम फेस्टिवल सीजन में 24 घंटे ड्यूटी करते हैं और वेतन न मिलने से हमारे बच्चों की दीवाली फीकी रही। हाल ही में मंत्री ने फायर ब्रिगेड को चार नई गाड़ियां उपलब्ध करवाई थीं लेकिन उन्हें चलाने के लिए नगर निगम ने इंधन का पैसा नहीं दिया। यही वजह है कि सेवाएं बंद पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दिवाली की रात शहर की नकोदर रोड पर न्यू सिराजगंज में आग से सब तबाह हो गया। जोत की लौ से आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि लोगों को घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का सही कारण तो अभी तक पता नहीं चला है लेकिन बताया जा रहा है कि दीपावली की रात पूजा पाठ के दौरान जलाई गई ज्योति से घर में आग लगी। लोग निगम प्रशासन को इस नुकसान का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंच जाती तो नुकसान ज्यादा नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed