{"_id":"5b33a3e14f1c1b6c4d8b8ea0","slug":"financier-shot-himself-in-trouble-with-domestic-discord","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर ने गोली मार की आत्महत्या, पत्नी, सास और साले के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर ने गोली मार की आत्महत्या, पत्नी, सास और साले के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा ( पंजाब)
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
मृतक प्रगट सिंह
बाघापुराना में बुधवार सुबह युवा फाइनेंसर ने घरेलू कलह में रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक तीन बहनों का अकेला भाई था और तीन माह पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह ने बताया कि फाइनेंसर प्रगट सिंह (28) की मां दलजीत कौर के बयान पर उसकी पत्नी नवजोत कौर, सास चरनजीत कौर और साला सुरिंदर सिंह गांव सादाबोड़ा जिला फिरोजपुर खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक प्रगट सिंह फाइनेंसर था और बुधवार अलसुबह करीब चार बजे अपने घर में अपनी बहन की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पारिवारिक सदस्य उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक प्रगट का करीब 4 वर्ष पहले विवाह हुआ था और उसकी दो-ढाई साल की बेटी भी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले घरेलू कलह के कारण मृतक प्रगट सिंह की पत्नी नवजोत कौर मायके चली गई और वहां उसने फिरोजपुर पुलिस के पास ससुराल परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। फिरोजपुर पुलिस ने प्रगट को बुधवार को पेश होने को कहा था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रगट का ससुर उसे लगातार धमकी दे रहा था।
डीएसपी सुखदीप सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बाघापुराना की सोसाइटी वाली गली में किसी युवक को गोली लगी है और उसकी मौत हो चुकी थी। युवक ने पारिवारिक घरेलू कलह के कारण खुदकुशी की है।