फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fighting in Police and Anganwadi Workers in Punjab

संगरूर में आंगनवाड़ी वर्करों की पुलिस से धक्का-मुक्की

Fri, 04 Jul 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 04 Jul 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
Fighting in Police and Anganwadi Workers in Punjab

अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्करों से जब कोई अधिकारी मांग पत्र लेने नहीं पहुंचा तो उन्होंने डीसी दफ्तर में घुसने की कोशिश की। उन्हें रोकते समय पुलिस मुलाजिमों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने रोष धरना लगाते हुए पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद धरने में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को यूनियन की तरफ से अपना मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन सीटू के नेतृत्व में जिले भर से बड़ी तादाद में आंगनबाड़ी वर्कर डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन करने पहुंची। तेज धूप में करीब आधा घंटा जब कोई अधिकारी उनसे मांग पत्र लेने नहीं पहुंचा तो आंगनबाड़ी वर्करों ने डीसी दफ्तर में घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें रोकते समय पुलिस मुलाजिमों और वर्करों की आपस में धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान महिला पुलिस और महिला प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान भी हुई, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

सरकार पर लगाए गुमराह करने के आरोप

Fighting in Police and Anganwadi Workers in Punjab

इसके बाद धरने को संबोधित करते हुए यूनियन की जिलाध्यक्ष गुरमेल कौर ने कहा कि आज पूरे देश में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर अपनी मांगों को लेकर मांग दिवस के रूप में रोष व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले अच्छे दिन आएंगे का वादा कर लोगों को गुमराह किया गया। रोजाना जरूरत की चीजों के दाम बढ़ते देख लगता है कि आम लोगों के लिए अच्छे दिन नहीं बल्कि बुरे दिन शुरू हो गए हैं।

उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी मुलाजिमों को दर्जा तीन और चार का ग्रेड दिया जाए, आंगनबाड़ी मुलाजिमों को मान भत्ता प्लान में से निकालकर नॉन प्लान में डाला जाए, सुपरवाइजरों की भर्ती तुरंत की जाए, आंगनबाड़ी सेंटरों में गैस चूल्हे का प्रबंध किया जाए, हेल्पर का तजुर्बा दस साल से कम करके तीन साल किया जाए, हेल्पर की प्रमोशन की उम्र की हद समाप्त की जाए, मिनी आंगनबाड़ी सेंटरों को पूरा आंगनबाड़ी सेंटर में तबदील किया जाए और आंगनबाड़ी सेंटरों में बिजली, पानी का प्रबंध किया किया जाए।

इस मौके पर सिंदर कौर बड़ी, जगजीवन कौर, कि शनजीत सुनाम, दर्शना देवी, सुखपाल कौर, नरिंदर संदौड़, बलजीत कौर, रणजीत कौर, बलविंदर कौर और रुपिंदरजीत कौर मौजूद रहीं।

आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगा दर्जा तीन व चार का ग्रेड

Fighting in Police and Anganwadi Workers in Punjab

जालंधर में आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) ने शुक्रवार को डीसी दफ्तर के समक्ष धरना देकर मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि उन्हें दर्जा तीन व चार का ग्रेड पे स्केल दिया जाए।

यूनियन नेता परमजीत कौर, कृष्ण कुमारी, चमनो देवी और जसबीर कौर ने बताया कि पंजाब व केंद्र सरकार ने उनसे कई वादे किए थे। उन वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य डिमांड है कि उन्हें दर्जा तीन व चार का ग्रेड व पेंशन सुविधा दी जाए।

यही नहीं यूनियन ने आंगनबाड़ी सेंटरों पर बिजली और पानी का प्रबंध करने की भी मांग की। जिला प्रधान बलबीर कौर ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पंजाब सरकार ने मंजूरी नहीं दी तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। 

आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Fighting in Police and Anganwadi Workers in Punjab

फतेहगढ़ साहिब में अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष स्वरूप आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब, सीटू द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर रोष स्वरूप धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला सचिव गुरमीत कौर ने कहा कि पूरे भारत में आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी हेल्पर अपने जायज मांगों को लेकर मांग दिवस के रूप में मनाते हुए धरने प्रदर्शन करने पर उतारू हुई हैं।

अपनी मांगों में आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने कहा कि बाल विकास विभाग को एक अलग डायरेक्टोरेट के अधीन चलाया जाए और महिला एवं बाल विकास के साथ समूह स्कीमें इस विभाग के अधीन लाईं जाएं। इस मौके पर हरजीत कौर पंजोला, उपाध्यक्ष गुरमीत कौर चुन्नी ने नायब तहसीलदार मनदीप सिंह ढिल्लों को राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा।

इस मौके पर पवित्र कौर, जसविंदर कौर, लखवीर कौर, मंजू भंडारी, गुरमीत कौर चुन्नी, हरजीत कौर, कमलजीत कौर, कुलवंत कौर, राजिंगर कौर, दलजीत कौर, गुरबचन कौर मंडोफल, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, चंपा रानी और सतवीर कौर आदि ने सरकार को कोसा।

आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका सरकार का पुतला

Fighting in Police and Anganwadi Workers in Punjab

लुधियाना में आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) की सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर डीसी दफ्तर के बाहर जीटी रोड के बीचों बीच सरकार का पुतला फूंका। मुलाजिमों के प्रदर्शन करने के कारण फिरोजपुर रोड पर दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। जिससे काफी समय तक शहर की ट्रैफिक चरमराई रही।

तेज धूप में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। लोग इधर उधर से वाहन निकालने के चक्कर में ज्यादा जाम में फंस रहे थे। काफी समय तक धरना लगाए जाने के बाद मुलाजिमों ने प्रदर्शन करने के बाद पुतला फूंका और डीसी रजत अग्रवाल को ज्ञापन देकर चले गए।

जिला प्रधान सुभाष रानी ने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, का लारा लगाकर सरकार ने महंगाई बढ़ा दी और लोगों को गुमराह किया। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में 28 लाख से भी ज्यादा आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पैटर्न पंजाब में भी लागू किया जाना चाहिए। आंगनबाड़ी वर्करों के भत्ते प्लान में डाले जाए।

सुपरवाइजरों की भर्ती काफी समय से लटक रही है। जिसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए। सरकार ने चुनावों से पहले कहा था कि चुनावों के बाद उनकी मांग पूरी कर दी जाएंगी, लेकिन चुनावों के बाद भी यह मांगे पूरी नहीं की गई। इस के अलावा आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार से कई प्रकार की मांगे जल्द पूरी करने के लिए कहा है।

मांगों के लिए आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन

Fighting in Police and Anganwadi Workers in Punjab

रोपड़ में पंजाब सीटू के अह्वान पर आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन जिला रोपड़ की आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने शुक्रवार को महाराजा रणजीत सिंह बाग में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में डीसी को ज्ञापन भी सौंपा। यूनियन की जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर की जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है।

इसके चलते वर्करों में रोष है। उन्होंने कहा कि  चुनाव से पहले लोगों को पंजाब व केंद्र सरकार गुमराह करके अच्छे दिन आएंगे के सपने दिखाती रही। अब लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई में इतनी बढ़ोतरी कर दी है कि गरीब घर की महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है।

सरकार की लोक विरोधी नीतियों से देश के 28 लाख से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने लेबर कांफ्रेंस की सिफारिशें अमल में लाने, आंगनबाड़ी मुलाजिमों को दर्जा तीन व चार का ग्रेड पेंशन व ग्रेच्युटी, आंगनबाड़ी मुलाजिमों का माल भत्ता प्लान में से निकालकर नान प्लान में डालने, सुपरवाइजरों की भर्ती तुरंत करने, आंगनबाड़ी सेंटरों में गैस चूल्हों का प्रबंध करने, हेल्परों का तजुर्बा 10 साल से कम करके करने समेत सभी मांगें पूरी करने की बात कही। इस दौरान सीटू के जिलाध्यक्ष कामरेड गुरदेव सिंह बागी, मास्टर दलीप सिंह, अंजू बाला, परविंदर कौर, बलवंत कौर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed