फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fight between two woman, who called herself SHO Wife

SP के सामने दो महिलाएं बोलीं, 'SHO मेरा पति'

Thu, 14 Aug 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 14 Aug 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
fight between two woman, who called herself SHO Wife

पंजाब के मानसा में एसपी (एच) कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब खुद को एसएचओ की पत्नी बताकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं।

विज्ञापन


इसमें से एक तलवंडी साबो में तैनात एक एसएचओ की पत्नी है और वहीं दूसरी एक महिला हेड कांस्टेबल है जो खुद को एसएचओ की पत्नी का होने का दावा कर रही है। हाथापाई में घायल होने के बाद दोनों सिविल अस्पताल में दाखिल हैं।

महिला कांस्टेबल ने एसएचओ की पत्नी होने का दावा करते हुए कहा कि इसी बात को लेकर उसका झगड़ा एसएचओ की पत्नी से हुआ है। महिला कांस्टेबल ने उच्च अधिकारियों को एसएचओ के साथ अपनी शादी की तस्वीरें और अन्य तथ्य पेश किए हैं।

विज्ञापन

थाना बुढलाड़ा में तैनाती के दौरान संबंध बना

fight between two woman, who called herself SHO Wife

सिविल अस्पताल में भर्ती महिला कांस्टेबल के मुताबिक एसएचओ जब थाना बुढलाड़ा में तैनात थे तो उसके साथ संबंध बनाए और बाद में दोनों ने शादी भी रचाई।

अब वह उसको अपने घर रखने से इंकार कर रहा है। महिला हेड कांस्टेबल ने इस संबंध में एसपी (एच) कुलदीप शर्मा को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में जब जांच के लिए एसएचओ को बुलाया गया तो उसके साथ आई एसएचओ पहली पत्नी उसके साथ हाथापाई करने लगी।

इसकी वजह से उसे चोटें लगी। कांस्टेबल के मुताबिक वह एसएचओ की पत्नी है इसके उसके साथ सभी तथ्य मौजूद हैं, लेकिन अब एसएचओ और उसकी पहली पत्नी इस बात को दबाना चाहते हैं।

विज्ञापन

घरेलू मामला बताकर आरोपी ने पल्ला झाड़ा

fight between two woman, who called herself SHO Wife

कांस्टेबल के मुताबिक वह इस मामले को अदालत में लेकर जाएगी। वहीं एसएचओ की पत्नी ने बताया कि वह इस भंवर में फंस चुकी है अब उसका कोई भी साथ नहीं दे रहा।

इस कारण वह और उसका परिवार मुसीबत में है। उन्होंने महिला कांस्टेबल पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया।  मामले की जांच कर रहे थाना सिटी-2 के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पहली पत्नी के होते हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी करने वाले आरोपी एसएचओ ने मामले को घरेलू बताकर इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed