{"_id":"28a6729403a68976a1179a56bc5c18ff","slug":"female-patient-robbed-in-sec-22-dispensary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्पेंसरी में महिला मरीज को बेहोश कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिस्पेंसरी में महिला मरीज को बेहोश कर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-22 स्थित हेल्थ कम्युनिटी सेंटर (डिस्पेंसरी) में इलाज कराने आई महिला मरीज को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया है। वे उसका पर्स और कान की बाली ले गए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के लिए महिला को कुछ देर के लिए सेक्टर 22 की डिस्पेंसरी में एडमिट भी कराया गया। महिला के नाबालिग बेटे के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के बताए हुलिये पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो आरोपी महिला का स्केच भी बनाया जाएगा। सेक्टर-40 में रहने वाली भूपेंद्र कौर मंगलवार दोपहर को सेक्टर-22 स्थित हेल्थ कम्युनिटी सेंटर में अपने बेटे के साथ इलाज कराने पहुंची।
विज्ञापन
वे वहां डाक्टर का इंतजार कर रहे थे। तभी एक महिला उनके पास आई और बातचीत शुरू कर दी। महिला के हाथ में कोल्डड्रिंक थी।
बातचीत के दौरान ही उसने भूपेंद्र कौर को कोल्डड्रिंक आफर की। उसने कई बार मना किया, लेकिन आरोपी महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिर उसने कोल्डड्रिंक पी ली। इसके बाद वह महिला भूपेंद्र को ऊपर ले गई और कहा कि डाक्टर वहीं है।
जब भूपेंद्र कौर लेबर रूम के पास जब वह पहुंची तो वह बेहोश हो गई। आरोपी महिला ने बच्चे को फुसलाकर दूसरी साइड पर भेज दिया। जब बच्चा वापस आया तो वहां सिर्फ उसकी मां बेहोश पड़ी थी। यह देख बच्चा रोने लगा।
बच्चे की आवाज सुनकर डिस्पेंसरी का पैरामेडिकल स्टाफ पहुंचा और महिला को जगाने की कोशिश की। काफी कोशिश के बाद उसे होश आया तो उसने बताया कि उसका पर्स और कान की बालियां गायब हैं। पर्स में 1500 रुपये थे।