{"_id":"5c4f5a45bdec222c57232de6","slug":"female-drug-smuggler-arrested-with-heroin-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर महिला नशा तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर महिला नशा तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले
Tue, 29 Jan 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनास की मुख्य सड़क पर एचबीसी टर्न के पास से थाना सारंगपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर महिला नशा तस्कर बाला को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। सेक्टर-38 निवासी आरोपी बाला के कब्जे से पुलिस को कुल दस ग्राम हेरोइन का नशा बरामद हुआ। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
थाना सारंगपुर एसएचओ, इंस्पेक्टर राम रत्न शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी के किसी को नशा सप्लाई करने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी पर नजर रखनी शुरू कर दी। जैसे ही बाला एचबीसी टर्न के समीप से गुजरने लगी तो पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से हेरोइन का नशा बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी बाला के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कुल 29 केस दर्ज हैं। इनमें से अदालत आरोपी को 12 केसों में दोषी ठहरा चुकी है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में चोरी व नशा तस्करी के 16 केस, सेक्टर-11 थाने में पांच, सेक्टर-17 थाने में दो, थाना मनीमाजरा में दो, थाना-3 व थाना-19 में एक-एक और पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में आईपीसी-174,ए के तहत एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
बीते साल 18 अगस्त को नया गांव में एक व्यक्ति की मौत पर आईपीसी-304 के तहत केस दर्ज किया गया। इसमें पुलिस आरोपी बाला की भूमिका की जांच में जुटी है। आरोपी की कई रिश्तेदार महिलाएं और अन्य भी नशा तस्करी के गोरखधंधे में संलिप्त रहे हैं।