फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fed up with crazy lover Woman's suicide

सिरफिरे आशिक से तंग आकर फंदे पर लटकी

Mon, 04 Aug 2014 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 04 Aug 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
Fed up with crazy lover Woman's suicide

हरियाणा के पानीपत में एक सिरफिरे आशिक से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। आरोप है कि गांव का ही युवक उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना सदर के अंतर्गत बीती देर शाम को निंबरी गांव का है। निंबरी निवासी भारती (32) ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


उसकी लड़की शाम को घर पहुंची तो उसको फंदे पर लटका पाकर चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसकी सूचना पुलिस व उसके पति को दी। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया और परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप

Fed up with crazy lover Woman's suicide

निंबरी निवासी सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी भारती को गांव के ही मिंटू ने तंग करना शुरू कर दिया। वह उसकी पत्नी के साथ शादी करने का दबाव बना रहा था।

उसकी पत्नी ने पिछले दिनों उसको सारी बात बताई। इसके बाद उसने मिंटू को समझाया, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। उसने आरोप लगाया कि मिंटू से तंग आकर उसकी पत्नी को आत्महत्या को मजबूर होना पड़ा।

थाना सदर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया और मिंटू के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed