फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fazilka Police arrested man on charges of forcibly having physical relations with woman

Punjab: दस साल बिना शादी किए रहे साथ, सात साल का बेटा छोड़कर गई महिला... अब लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 06 Jul 2024 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

आरोपी और शिकायतकर्ता लगभग दस साल साथ रहे। दोनों का एक बच्चा भी है। महिला कुछ साल पहले आरोपी को छोड़कर चली गई थी। अब उसे पता चला कि आरोपी के किसी अन्य महिला से संबंध बन गए हैं। वह वापस आई तो आरोपी ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Fazilka Police arrested man on charges of forcibly having physical relations with woman
महिला से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फाजिल्का में महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के उक्त महिला के साथ दस वर्ष तक संबंध रहे हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान दोनों का एक बच्चा भी हुआ। अब महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि रामनगर उर्फ जटवाली के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एक केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह आरोपी के साथ 10 वर्ष तक रही। उनका एक बच्चा सात साल का है। 
विज्ञापन


करीब पांच साल पहले वह आरोपी को छोड़कर अपने गांव चली गई। अब उसे पता चला कि आरोपी ने एक और महिला के साथ संबंध बनाए हुए हैं। कई वर्षों बाद अब वह 6 मई को आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि एफआईआर में इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी गई कि कहीं हिंदू रीति रिवाज के साथ महिला व आरोपी व्यक्ति ने कोई शादी की हो।


उधर, आरोपी के पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि पुलिस ने नाजायज तौर पर उक्त व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पुलिस अधिकारी हरदयाल सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed