फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father tried to kidnap son due to dispute with wife

पत्नी से विवाद के चलते बेटे को किडनैप करने की कोशिश, हड़कंप

Sat, 31 Oct 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 31 Oct 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
father tried to kidnap son due to dispute with wife

पत्नी से विवाद के चलते व्यक्ति ने ऐसी चौंकाने वाली करतूत कर दी कि हड़कंप मच गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। व्यक्ति ने अपने ही बेटे को अगवा करने की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


भाई रणधीर सिंह नगर स्थित डीएवी स्कूल के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिल अपने ही बेटे को अगवा करने की कोशिश की। बच्चे की मां के शोच मचाने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


बच्चे की मां संगीता मल्ली की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने उसके पति वरुण प्रीतम मल्ली, महिंदर कौर मल्ली और सुखवंत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी

father tried to kidnap son due to dispute with wife

पुलिस को दी गई शिकायत में संगीता मल्ली ने बताया उसकी शादी आरोपी वरुण प्रीतम मल्ली के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनों ही अलग रहने लगे। उनका एक बेटा भी है, जो डीएवी स्कूल में पढ़ाई करता है।

संगीता के अनुसार रोजाना की तरह उसका बेटा वारिस मल्ली स्कूल गया था। वह उसे छुट्टी के समय लेने के लिए पहुंची तो वहां पहले से मौजूद उसके पति ने अन्य आरोपियों के साथ मिल कर बेटे अगवा करने की कोशिश की और कार में बैठाकर फरार होने लगे थे। यह देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

लोगों को एकजुट होता देखकर आरोपी वारिस मल्ली को छोड़कर फरार हो गए। थाना पुलिस का कहना है केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed