फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father-son are Death due to drowning in Australia

मोहालीः ऑस्ट्रेलिया में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, शव पहुंचते ही पूरे परिवार में मच गया कोहराम

Thu, 10 Jan 2019 09:34 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Father-son are Death due to drowning in Australia
अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद परिजन

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले शहर के वार्ड नंबर-14 के  पिता-पुत्र की समुद्र में डूबने से कुछ समय पहले मौत हो गई थी। बुधवार को दोनों के शव कुराली पहुंचे। जैसे ही शव शहर में पहुंचे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


ऐसे हुई थी दोनों की मौत 
जानकारी के मुताबिक चन्न लाल वर्मा 7-8 वर्ष से परिवार सहित ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न रह रहा था। 24 दिसंबर को क्रिसमस मनाने के लिए चन्न लाल वर्मा परिवार सहित बीच पर गया। इसी दौरान समुद्र की तेज लहरों ने चन्न वर्मा और उसके पुत्र राहुल वर्मा को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों ही समुद्र में डूब गए। दोनों को कई घंटों के बाद बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन


बुजुर्ग मां को नहीं दी गई थी सूचना 
जैसे ही वहां पर दोनों की मौत हुई तो इसकी सूचना कुराली भी पहुंच गई, लेकिन करीबी रिश्तेदारों ने पारिवारिक मेंबरों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी। इतना ही नहीं खबर को मीडिया में आने से रोका गया था। ताकि परिवार को इस बात का पता न लगे। दूसरी तरफ मां की हालत पहले से ही खराब होने के कारण 17 दिन पहले हुई पिता पुत्र की मौत के बारे में कुराली में रहते उसके भाई और उसकी मां को कोई सूचना नहीं दी गई। देर सायं पिता-पुत्र का शहर के शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed