{"_id":"5b645e604f1c1b9b3e8b4e8c","slug":"father-rape-with-minor-daughter-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार, हॉस्टल से बुलाकर नाबालिग बेटी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार, हॉस्टल से बुलाकर नाबालिग बेटी से रेप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा (पंजाब)
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों को तार-तार करते हुए बाप ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी नाबालिग बेटी से दुराचार किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बरेटा पुलिस ने पीड़ित लड़की की डॉक्टरी करवाने के बाद उसके बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, एक गांव के एक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाली अपनी दो बेटियों को 31 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर में काम होने का बहाना बनाकर ले गया। रात के समय घर में उसने अपनी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बेटी से दुराचार किया। वहीं वह इस घटना की किसी को जानकारी न दे इसलिए मारपीट की। घटना 31 जुलाई की रात की है। उस दिन आरोपी की पत्नी अपने चार बच्चों को लेकर अपनी ननद के घर चली गई थी।
पता चला है आरोपी ने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। इस कारण वह घर छोड़कर ननद के घर गई थी। एक अगस्त की सुबह जब दोनों लड़कियों को गांव के किसी व्यक्ति ने हॉस्टल पहुंचाया। स्कूल प्रिंसिपल ने जब पीड़ित लड़की की हालत देखी तो उससे सख्ती से पूछा तो उसने पिता की इस दरिंदगी का खुलासा किया। इसके बाद प्रिंसिपल ने पीड़ित लड़की से नंबर लेकर उसकी बुआ के घर फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल बुढलाडा में पहुंचे पीड़ित लड़की की बुआ के लड़के ने बताया कि उसका मामा की ऐसी हरकतों के चलते उन्होंने छह साल पहले उससे संबंध तोड़ लिए थे। लेकिन मामा द्वारा बच्चों व उसकी मामी की मारपीट किए जाने के चलते उनके पास पहुंची थी। उन्होंने बताया कि मामा के छह बच्चें है, जिनमें चार बेटियां व दो बेटे है।
आरोपी मामा ने साल 2010 में अपनी चार बेटियों को बोहा ब्रांच में फेंक दिया था। जिनको गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया था। जिसके खिलाफ पहले भी बरेटा थाने में मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। थाना बरेटा के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयानों पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।