{"_id":"590a199e4f1c1b3709440fe0","slug":"father-of-5-children-raped-a-girl-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 बच्चों का पिता, किशोरी को अपनी बातों में फंसाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 बच्चों का पिता, किशोरी को अपनी बातों में फंसाकर किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Thu, 04 May 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बच्चों के पिता पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मामला सदर थाना क्षेत्र में शहर के नजदीकी एक गांव का है। करीब 32 वर्षीय युवक बीती 17 अप्रैल को एक साढ़े 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ। मंगलवार को आरोपी युवक को लेकर एक परिजन थाने पहुंचा।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बुधवार को सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया और कोर्ट में पेश किया। युवती की उम्र की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
लड़की अपने आपको 18 वर्ष की बता रही है जबकि पुलिस व परिजनों की मानें तो लड़की की उम्र अभी 18 वर्ष से कम है। आरोपी युवक के पांच बच्चे हैं। जिनमें चार बेटियां है। बड़ी बेटी की उम्र करीब 12 वर्ष है। मामले में सदर थाना से एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। युवति के बयान दर्ज करवाने के बाद मेडिकल करवाया गया है।