फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   father marry to 22 years old daughter, due to dispute try to kill her and committed suicide

22 साल की युवती, जिसका पिता बना पति, नतीजा बेहद खौफनाक

Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
father marry to 22 years old daughter, due to dispute try to kill her and committed suicide
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
एक पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही बेटी से शादी कर ली। इस रिश्ते का अंजाम बेहद खौफनाक हुआ। मामला, लुधियाना का है। बेटी के साथ जब रेप करने की कोशिश की तो बेटी ने विरोध कर दिया। बेटी के विरोध पर बाप ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में बेहोश बेटी को मरा समझ कर पुलिस के डर से उसने पहले अपने शरीर पर चाकू से वार किए और फिर पंखे के साथ लटक कर खुदकुशी कर ली। पीड़िता के जख्मी लड़की के चिल्लाने की आवाजें सुन कर मौके पर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने जख्मी लड़की को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया और मौका मुआयना करने के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता को बयान पर रेप करने की कोशिश व जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने की दो शादियां, पहली पत्नी की बेटी संग कृत्य

father marry to 22 years old daughter, due to dispute try to kill her and committed suicide
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
मृतक व्यक्ति की पहचान मोहन लाल (45) के रुप में हुई है, जबकि उसकी बेटी की पहचान श्रावणी (21) के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक मोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी पूर्वी सौरव जिंदल ने कहा कि मोहन लाल मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। उसकी 1995 में शादी हुई थी। विवाद के कारण वह पत्नी से अलग हो गया। दोनों की बेटी श्रावणी थी।

2001 में मोहन लाल ने दूसरी शादी कर ली। उससे भी उसकी दो बेटियां थी। करीब आठ महीने पहले मोहन लाल श्रावणी को लेकर महानगर के टिब्बा रोड इलाके में किराए के मकान में रहने के लिए आ गया। उसने श्रावणी के बारे में सभी को बता रखा था कि वह उसकी पत्नी है। दोनों किराए के मकान में पति-पत्नी बन कर रह रहे थे। वहीं आंध्र प्रदेश में रहने वाले दोनों के परिजन काफी समय से दोनों की तलाश कर रहे थे।

किसी बात पर विवाद हुआ तो हथियार से हमला किया

father marry to 22 years old daughter, due to dispute try to kill her and committed suicide
सुसाइड के प्रयास से पहले फेसबुक पर डाली गई तस्वीर
एसीपी सौरव जिंदल ने कहा कि उनके परिजनों को भी दोनों के बारे में पता लग गया था और लोगों को भी शक होने लगा था कि वह पति-पत्नी नहीं हैं। बुधवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो मोहन ने श्रावणी के गले पर तेजधार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

मोहन लाल ने सोचा कि श्रावणी की मौत हो चुकी है। उसके बाद उसने खुद की नस काटकर आत्महत्या कर ली। जब दोनों को मकान मालिकों ने देखा तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां मोहन लाल को मृत घोषित कर दिया गया।

एसीपी ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल मोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्रावणी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मोहन लाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed