फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Killed Five Days Girl Child in Fatehabad of Haryana

अपनी ही 5 दिन की बच्ची को मारकर दफना दिया, पहले से थीं दो बेटियां, पुलिस ने निकलवाया शव

Tue, 09 Oct 2018 11:54 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 09 Oct 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Father Killed Five Days Girl Child in Fatehabad of Haryana
बच्ची की हत्या
एक पिता पर अपनी ही पांच दिन की बच्ची को मारकर दफनाने के आरोप लगे हैं। इसलिए पुलिस ने कब्र से शव निकलवाया है, ताकि आरोपों की जांच की जा सके। मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है। स्वामीनगर में एक पिता पर अपनी ही पांच दिन की नवजात बच्ची की सल्फास चटवाकर हत्या करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


आरोपी मोहन लाल अनाजमंडी में पल्लेदारी का काम करता है और उसकी पहले से दो बेटियां व एक बेटा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तीसरी बच्ची के पैदा होने से खफा पिता ने ये सनसनीखेज कदम उठाया। पुलिस को इस मामले की भनक तब लगी, जब आरोपी की एक पड़ोसन सरोज ने एक औपचारिक शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिटी थानाध्यक्ष रिछपाल साहू, महिला थाना प्रभारी बिमला देवी के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें स्वामीनगर ढ़ाणी में स्थित आरोपी के घर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिर डयूटी मैजिस्ट्रेट व नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के एक बोर्ड के सामने पुलिस ने डीएसपी धर्मवीर पूनियां की अगुवाई में शिवपुरी स्थित बच्चों के कब्रिस्तान में जाकर कब्र खुदवाकर नवजात बच्ची का शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल भिजवा दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक बच्ची के पिता मोहन लाल को भी राऊंडअप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को बच्ची ने जन्म लिया

Father Killed Five Days Girl Child in Fatehabad of Haryana
बच्ची की हत्या
पुलिस को दी शिकायत में मोहन लाल की पड़ोसन सरोज ने बताया है कि 30 सितंबर को उसके पड़ोसी मोहन लाल के यहां एक बच्ची ने जन्म लिया था। पड़ोसन होने के नाते वो भी अस्पताल में उससे मिलने गई थी। उस समय बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी, लेकिन बच्ची की मां कमजोर थी। इसलिए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।

सरोज ने आरोप लगाया कि इस बीच 7 अक्तूबर की सुबह उन्हें पता चला कि मोहन की बच्ची की मौत हो गई है। यह सुनकर जब वह उनके घर पहुंची तो बच्ची की मां रेणु जोर-जोर से रो रही थी और अपने पति को कह रही थी कि वो उसकी बच्ची को खा गया।

सरोज ने ये भी आरोप लगाया कि जब उसने आशंका के चलते पड़ोस में रहने वाले एक डॉक्टर को चेक करने के लिए बुलाया तो मोहन लाल ने डॉक्टर को मृत बच्ची की जांच तक नहीं करने दी। इतना ही नहीं, मोहन अपनी मृत बच्ची को लेकर घर से निकल गया और शमशान भूमि में जाकर दबा आया। सरोज ने बताया कि उसे व सभी पड़ोसियों को शक है कि मोहन ने अपनी बच्ची की हत्या की है और फिर उसे दफना दिया।

साली मीनाक्षी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा

Father Killed Five Days Girl Child in Fatehabad of Haryana
बच्ची की हत्या
उधर, मोहन लाल की साली मीनाक्षी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कोई पिता अपनी फूल सी बच्ची को कैसे मार सकता है। मोहन लाल के घर में अपनी बहन की देखभाल करने पहुंची मीनाक्षी ने इसे पड़ोसियों की चाल बताया है। मीनाक्षी के अनुसार, बच्ची ने रविवार अलसुबह अपनी मां का दूध पिया था। दूध पीने के थोड़ी देर बाद ही उसकी नाक से दूध बाहर आया और बच्ची ने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने नाम ना छापने के आग्रह पर बताया कि मोहन व उसकी पत्नी के बीच अकसर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। मोहन लाल शराब पीने का आदी था और झगड़ा भी इसी कारण से होता था।

मामले में एक शिकायत मिली थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों की जानकारी में मामला लाया गया। डयूटी मैजिस्ट्रेट बीडीपीओ सोमबीर कादियान व सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के पैनल के सामने बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला है। अब इस बच्ची के शव पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल में विशेष पैनल से करवाया जाएगा।
- धर्मवीर पूनियां, डीएसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed