ऑनर किलिंग: 13 साल की बेटी को पिता ने गला दबाकर मारा, पुलिस ने हिरासत में लिया, वजह भी जान लें
घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में इज्जत के नाम पर 13 साल की किशोरी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एसपी सुरक्षा शाखा में सदर थाना क्षेत्र में नियुक्त एसए (सुरक्षा एजेंट) को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में एसए के बयान पर किशोरी के पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
एसए संदीप कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचा तो उन्हें सूचना मिली कि गांव के व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी की हत्या कर दी है। उन्होंने मामला संदिग्ध होने पर तुरंत सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
परिजनों ने पहले सीढ़ियों से गिरकर मौत होने की बात कही थी। लेकिन शुरुआती जांच में शक होने पर बुधवार दोपहर को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाकर हत्या करने का पता लगा। जिस पर पुलिस ने किशोरी के पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी का गांव के ही दूसरे समुदाय के लड़के से संबंध था। जिसके बारे में उसके पिता को पता लग गया था। पिता ने चरित्र पर संदेह के चलते बेटी की हत्या कर दी। हत्या को मान-सम्मान के नाम पर अंजाम दिया गया है। पुलिस ने किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
किशोरी की मौत की सूचना मिली थी। गांव में जाकर जांच की तो परिजनों ने सीढ़ियों से गिरकर मौत होने की जानकारी दी। मामला संदिग्ध मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या की वजह का पता लगाएगी। -एएसपी दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।